एक्सप्लोरर

JAC 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे आज होंगे जारी, तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ होगा घोषित

Jharkhand Board 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे कुछ ही देर में जारी होंगे. इन्हें चेक करने के लिए एक-दो नहीं पूरी पांच वेबसाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां देखें सूची.

JAC 12th Result 2024 Today: झारखंड बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. आज यानी 30 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को जेएसी बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल झारखंड बोर्ड इंटर की परीक्षा दी हो, वे रिलीज होने के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आप जेएसी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता ये है – jacresults.com.

नोट कर लें काम की वेबसाइट्स

ऊपर बतायी गई वेबसाइट अलावा भी कई वेबसाइट्स हैं जिनका इस्तेमाल रिजल्ट देखने के लिए किया जा सकता है. इनकी सूची हम नीचे साझा कर रहे हैं.

jacresults.in

jac.jharkhand.gov.in

jac.nic.in

jacresults.com

jharresults.nic.in. आप इनमें से किसी भी वेबसाइट पर लॉगिन करके परिणाम देख सकते हैं.

कैसे रहे थे पिछले साल के नतीजे

अगर पिछले साल के नतीजों की बात करें तो पिछली साल यानी साल 2023 में 30 मई के दिन जेएसी बारहवीं के परिणाम जारी हुए थे. साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 81.45 परसेंट रहा था. आर्ट्स का 95.97 और कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 88.60 परसेंट गया था. देखते हैं इस बार का रिजल्ट कैसा रहता है.

इस बार एक साथ आ रहे हैं नतीजे

झारखंड बोर्ड बारहवीं के तीनों स्ट्रीम के नतीजे इस बार एक साथ एक ही दिन जारी किए जा रहे हैं. आज सुबह 11 बजे तीनों स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए जाएंगे. पिछली साल की बात करें तो झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर साइंस स्ट्रीम के नतीजे एक साथ रिलीज हुए थे. जबकि आर्ट्स और कॉमर्स का परिणाम बाद में घोषित किया गया था.

इन क्रेडेंशियल्स की पड़ेगी जरूरत

जेएसी 12वीं के नतीजे देखने के लिए आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए रोल कोड और रोल नंबर तैयार रखें. बेहतर होगा कि एडमिट कार्ड निकालकर सामने रख लें ताकि एंड में किसी तरह की परेशानी ना हो. बस कुछ ही देर में नतीजे जारी किए जाएंगे. वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. 

यह भी पढ़ें: कुछ ही देर में जारी होंगे यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, ये जरूरी वेबसाइट्स कर लें नोट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget