एक्सप्लोरर

CUET UG 2025 Result: CUET UG 2025 का रिजल्ट हुआ जारी, लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म; ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट का रिजल्ट आज जारी हो गया है. कैंडिडेट्स नतीजे आधिकारिक साइट पर जाकर यहां बताए गए तरीके के जरिए देख सकते हैं.

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 का रिजल्ट आखिरकार जारी कर दिया गया है. लाखों छात्रों को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वह अब आ चुका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 4 जुलाई 2025 को परीक्षा का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर अपलोड कर दिया है. अब छात्र अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

कब और कैसे हुई थी परीक्षा?

CUET UG 2025 की परीक्षा इस बार 13 मई से 3 जून तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी. यह परीक्षा भारत के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य प्रमुख संस्थानों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है. हर साल इस परीक्षा में लाखों छात्र हिस्सा लेते हैं ताकि उन्हें देश के नामी कॉलेजों में पढ़ाई का मौका मिल सके.

जारी हुई फाइनल आंसर की

NTA ने 1 जुलाई को परीक्षा की फाइनल आंसर की पहले ही जारी कर दी थी. हालांकि, छात्र इस बात को लेकर भ्रमित न हों कि आंसर की ही रिजल्ट होता है. असल में फाइनल रिजल्ट हर छात्र को उनके पर्सनल स्कोरकार्ड के रूप में दिया जाता है, जिसमें हर विषय में उनके प्राप्तांक और कुल स्कोर की जानकारी होती है.

यह भी पढ़ें- PM YASASVI Scholarship 2025: अब नहीं रुकेगी पढ़ाई, प्रधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप दे रही ओबीसी छात्रों को पढ़ाई का मौका

ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे “CUET UG Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अब इसे ध्यान से देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.

आगे क्या करें?

रिजल्ट आने के बाद अगला कदम है यूनिवर्सिटी की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना. हर विश्वविद्यालय अपनी कटऑफ और मेरिट लिस्ट अलग-अलग जारी करेगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जिन कॉलेजों या कोर्सेस के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget