एक्सप्लोरर

CLAT 2020 Answer Key: क्लैट आंसर की जारी, स्टूडेंट्स consortiumofnlus.ac.in पर करें चेक

CLAT 2020 Answer Key: CLAT 2020 परीक्षा ख़त्म होते ही ‘आंसर की’ जारी कर दी गई है. ‘आंसर की’ पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2020 है.

CLAT 2020 Answer Key: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2020 के लिए प्रोविजनल ‘आंसर की’ जारी कर दिया है. कंसोर्टियम ने यह ‘आंसर की’ अपने ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी किया है. ऐसे अभ्यर्थी जिन्होनें CLAT 2020 में हिस्सा लिया था वे कंसोर्टियम की ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर विजिट कर प्रोविजनल ‘आंसर की’ डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि आज ही 28 सितंबर 2020 को ही CLAT 2020 परीक्षा का आयोजन भी किया गया था. यह परीक्षा आज दोपहर 02:00 से शाम 05:00 बजे तक सिर्फ एक पाली में आयोजित की गई थी. वहीँ परीक्षा ख़त्म होते ही आज ही कंसोर्टियम ने प्रोविजनल ‘आंसर की’ भी जारी कर दिया है.

अभ्यर्थी यह भी जान लें कि यह एक प्रोविजनल ‘आंसर की’ है. यदि किसी अभ्यर्थी को इस प्रोविजनल ‘आंसर की’ के किसी उत्तर पर दिक्कत है तो अभ्यर्थी को इस जारी किए गए ‘आंसर की’ पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए मौका भी दिया गया है. अभ्यर्थी को आपत्ति दर्ज कराने का यह मौका 29 सितंबर 2020 को रात्रि 12:00 बजे तक दिया गया है.

अभ्यर्थियों के द्वारा दर्ज कराई गयी इन आपत्तियों का एक्सपर्ट के माध्यम से अध्ययन कराने के बाद यदि आपत्ति सही पाई गयी तो प्रोविजनल ‘आंसर की’ में संशोधन करते हुए फाइनल ‘आंसर की’ जारी की जाएगी. फाइनल ‘आंसर की’ जारी करने की तारीख 03 अक्टूबर 2020 तय की गयी है. फाइनल ‘आंसर की’ जारी करने के बाद 5 अक्टूबर 2020 को रिजल्ट या मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

CLAT 2020 के सफल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 05 अक्टूबर 2020 को CLAT 2020 का रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को  06 और 07 अक्टूबर 2020 को  काउंसलिंग में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा. काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग फ़ीस का भी भुगतान करना होगा. बाद में इस काउंसलिंग फ़ीस को विश्वविद्यालय की फ़ीस में समायोजित कर दिया जाएगा.

तीन चरणों में होगी काउंसलिंग:

CLAT 2020 में सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग तीन चरणों में कराई जाएगी जिसमें पहले चरण की काउंसलिंग 09 अक्टूबर 2020 को, दूसरे चरण की काउंसलिंग 11 अक्टूबर 2020 को और तीसरे चरण की काउंसलिंग 14 अक्टूबर 2020 को कराई जाएगी. चलते-चलते यह भी बता दें कि CLAT 2020 की यह परीक्षा देश भर के कुल 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के यूजी और पीजी कोर्सों में दाखिला लेने के आयोजित की जाती है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41424 उम्मीदवार चयनित
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget