एक्सप्लोरर

शिक्षा के नाम पर लूट? सरकारी स्कूल की पूरी पढ़ाई, प्राइवेट स्कूल की किताबों से भी सस्ती!

देशभर में फिलहाल बढ़ती स्कूल फीस का मुद्दा गर्माया हुआ है. आज हम जानेंगे कि सरकारी स्कूल और प्राइवेट स्कूल की फीस में कितना अंतर है. आंकड़े हैरान करने वाले हैं...

शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है लेकिन आज के समय में ये अधिकार सुविधा महज बनकर ही रह गया है. आज के टाइम पर सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चों का एडमिशन अच्छे से अच्छे स्कूल में हो. इसके लिए वह हर संभव प्रयास भी करते हैं लेकिन आज के टाइम पर बच्चों के स्कूल की फीस का बोझ उनके पेरेंट्स पर इतना भारी हो गया है कि अब उनका कंधा झुकने लगा है. लेकिन सवाल लाड़लों के भविष्य का है तो अभिवावक बेहतर से बेहतर कोशिश करते हैं.

हाल ही में स्कूलों की फीस को लेकर देश भर में मानों आंदोलन चल रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेरेंट्स और संगठनों ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन चल रहा है. किन्हीं जगहों पर तो लोग अधिकारियों से मिल रहे हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की फीस में कितना अंतर है.

यह भी पढ़ें: NTA इन आधारों पर तैयार करेगा JEE मेन की मेरिट लिस्ट, जानें कौन सा है तरीका

सरकारी स्कूलों में पूरी पढ़ाई जितनी कीमत, प्राइवेट में उतनी सिर्फ किताबों की

यदि सरकारी स्कूलों की बात करें तो ज्यादा स्कूलों में शिक्षा निशुल्क ही है. अगर किन्हीं स्कूलों में फीस जा भी रही है तो साल के 1200 -1300 रुपये ही फीस जाती है. इसके अलावा किताबों और कॉपियों का खर्चा अगर कुल मिलाकर बात की जाए तो यूपी के सरकारी स्कूलों में 12वीं क्लास की पढ़ाई का कुल खर्च 2000-2500 रुपये के आसपास होगा. वहीं, इसके उल्ट जब प्राइवेट स्कूलों की बात करें तो कितने में सरकारी स्कूल में बच्चा पूरे साल पढ़ ले, उससे ज्यादा की तो किताबें ही आ जाती हैं.

निजी स्कूलों में एडमिशन बना आम परिवार की जेब पर हमला

निजी स्कूलों ने आम लोगों को शिक्षा के नाम पर लूटने का ऐसा फार्मूला निकाला है कि पहली क्लास में ही बच्चे का दाखिला कराने का मतलब है लाखों रुपये. यूपी के आगरा में स्थित एक निजी स्कूल में पहली क्लास में पढ़ने वाले बच्चों की किताबें ही 3500 रुपये की आ रही हैं. जरा सोचिए जब किताबें ही 3500 की हैं तो स्कूल की फीस कितनी होगी? ऐसे स्कूल पहली क्लास में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक से महीने के चार से पांच हजार रुपये वसूलते हैं. इसके अलावा एडमिशन के नाम पर अलग मोटा पैसा लिया जाता है.

यह भी पढ़ें: 

Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन शुरू

क्वाटर्ली फीस से लेकर एग्जाम चार्ज तक, हर कदम पर खर्च

उधर, दिल्ली में स्थित एक नामी स्कूल की बात करें तो ये स्कूल रजिस्ट्रेशन फीस के 1500 रुपये, एडमिशन फीस के 75 हजार रुपये लेता है. इतना ही नहीं स्कूल में क्वाटर्ली अलग-अलग क्लास के बच्चों के लिए अलग-अलग फीस हैं. साथ ही एग्जाम फीस भी अलग से रखी गई है. दिल्ली का ये स्कूल क्वाटर्ली फीस के नाम पर 40 हजार से 45 हजार रुपये वसूल रहा है.

हर साल बदले जा रहे सिलेबस, बढ़ रही परेशानी

अगर आप अपने बच्चे को खुद स्कूल ड्राप करते हैं तो ठीक हैं नहीं तो निजी स्कूल कुछ ही दूरी के 2000-3000 रुपये महीने या उससे ज्यादा वसूलते हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि हर साल सिलेबस बदलकर अविभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि निजी स्कूल संचालक प्राइवेट राइटरो से मोटा कमीशन लेकर राइटरों के नाम बदलकर अभिभावकों को हर वर्ष कोर्स खरीदने पर मजबूर करते हैं.

यह भी पढ़ें:

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, NHSRCL में इन पदों पर निकली भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget