एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन शुरू, इतने युवाओं को मिलेगा मौका

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें 1 लाख युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा.

इंटर्नशिप की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2024-25 के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है. अगर आप पहले चरण में आवेदन करने से चूक गए थे, तो आपके पास अब आवेदन करने और इंटर्नशिप पाने का शानदार मौका है.

इच्छुक उम्मीदवार पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जा सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम डेट 12 मार्च 2025 तक तय की गई है. इस बार पीएम इंटर्नशिप योजना के दूसरे चरण में कुल 1 लाख उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

आवश्यक योग्यता
21 से 24 वर्ष के भारतीय युवा जो पूर्णकालिक रोजगार या शिक्षा में शामिल नहीं हैं, वे आवेदन करने के योग्य होंगे. ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से पढ़ाई करने वाले युवा भी इस योजना के लिए पात्र होंगे. उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. यदि उम्मीदवार के परिवार का कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी में है, तो वह आवेदन करने के लिए योग्य नहीं होगा.

टॉप संस्थानों जैसे IIT, IIM, IISER, NID, IIIT, NLU से ग्रेजुएशन करने वाले युवा इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते. सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए, मास्टर डिग्री या उच्च शिक्षा प्राप्त युवा भी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे. सरकारी स्कीम के तहत स्किल ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले युवा भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड
इस योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 5,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें 4,500 रुपये केंद्र सरकार और 500 रुपये सीएसआर फंड से प्रदान किए जाएंगे. इसके अलावा एकमुश्त 6,000 रुपये भी दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: पढ़ने का कोई शॉर्टकट नहीं, 15 से 16 घंटे पढ़कर बनी IAS ऑफिसर, पढ़िए ऐसी ही एक अधिकारी की Success Story

कैसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाना होगा.
  • स्टेप 2: होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • स्टेप 4: इसके बाद आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • स्टेप 5: आवेदन फॉर्म को चेक करें और सबमिट कर दें.
  • स्टेप 6: आगे के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें: RVUNL Recruitment 2025: बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, ITI पास युवा कर सकते है आवेदन, जानिए कहां से करें अप्लाई

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget