एक्सप्लोरर

पायलट प्रोजेक्ट में कई उम्मीदवारों ने ठुकराए पीएम इंटर्नशिप योजना से मिले ऑफर, जानें क्या है वजह

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना को शुरुआती ठोकरें मिल रही हैं. कई उम्मीदवारों ने ऑफर स्वीकार करने के बाद इंटर्नशिप करने से इनकार कर दिया है.

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना को झटका लगता नजर आ रहा है. इस स्कीम के पायलट प्रोजेक्ट के तहत कई उम्मीदवारों ने ऑफर मिलने के बाद इंटर्नशिप करने से कदम पीछे हटा लिए हैं. जब नवंबर में कंपनियों ने इस योजना के तहत पहली बार ऑफर देना शुरू किया, तो पहले हफ्ते में स्वीकृति दर केवल एक तिहाई रही. लेकिन अब धीरे-धीरे यह दर बढ़कर दो-तिहाई हो गई और अब इसमें और सुधार हो रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक कई उम्मीदवारों ने योजना में अप्लाई करने के पीछे माता-पिता के दबाव को कारण बताया लेकिन बाद में वे ऑफर ठुकरा कर पीछे हट गए. हालांकि पायलट प्रोजेक्ट का 1,25,000 इंटर्न्स को जोड़ने का लक्ष्य हासिल हो जाएगा, क्योंकि रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने तक 6,20,000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे.

पायलट प्रोजेक्ट से मिली सीख
कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय योजना के विस्तार से पहले इन समस्याओं को ध्यान में रखेगा. एक अफसर ने कहा है कि पायलट प्रोजेक्ट से हमें यह महत्वपूर्ण सबक मिला है कि इच्छुक उम्मीदवारों की कमी नहीं है, लेकिन कई गैर-गंभीर आवेदक अंतिम समय में ऑफर ठुकरा सकते हैं. ऐसे में सरकार और कंपनियों को योजना के विस्तार के दौरान इस चुनौती के लिए तैयार रहना होगा.

योजना का औपचारिक शुभारंभ जल्द
हालांकि, योजना का औपचारिक लॉन्च इस महीने के अंत तक हो सकता है. फिलहाल पहले बैच के उम्मीदवारों ने सोमवार से अपनी इंटर्नशिप शुरू कर दी है और जल्द ही अन्य बैच भी इसका हिस्सा बनेंगे. इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई बजट में की थी. इसका मकसद अगले 5 सालों में 10 मिलियन युवाओं को 500 टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है, ताकि उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ावा दिया जा सके.

देश की प्रमुख कंपनियां जुड़ीं

रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और जुबिलेंट फूडवर्क्स जैसी प्रमुख कंपनियां इस पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा बनी हैं. योजना के शुरुआती चरण में सामने आई चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इसके विस्तार की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने पर काम किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- 

किस क्लास में पढ़ता है क्रिकेट के मैदान का 'सूर्यवंशी'? पिच पर आते ही करता है चौके-छक्कों की बारिश

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU छात्रों को मिलेगी फीस में 100% राहत, जानें योजना से जुड़ें नियम
DU छात्रों को मिलेगी फीस में 100% राहत, जानें योजना से जुड़ें नियम
CBSE को मिले नए चेयरपर्सन, IAS मंदीप के भंडारी को मिली जिम्मेदारी
CBSE को मिले नए चेयरपर्सन, IAS मंदीप के भंडारी को मिली जिम्मेदारी
SSC CGL 2026 में घट गई 1525 वैकेंसी, अब 10731 पदों पर भर्ती
SSC CGL 2026 में घट गई 1525 वैकेंसी, अब 10731 पदों पर भर्ती
10 हजार MCQ सॉल्व कर डॉ. मोनीश बने NEET PG 2026 टॉपर, हासिल की AIR 1
10 हजार MCQ सॉल्व कर डॉ. मोनीश बने NEET PG 2026 टॉपर, हासिल की AIR 1

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget