एक्सप्लोरर

NEET क्लियर करने पर ​पेरेंट्स ने दिया बेटी को 18th बर्थडे पर सरप्राइज, इमोशनल कर देगा ये Video

Instagram Video: बेटी ने नीट एग्जाम पास किया तो पेरेंट्स ने उसे आई फोन देकर सरप्राइज कर दिया. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो. जानें क्यों लोग इसे देखकर इमोशनल हो रहे हैं.

Parents Gifted Daughter An iPhone: आपने अभी तक ये तो बहुत बार सुना होगा कि बच्चे मां-बाप से तरह-तरह की डिमांड कर रहे हैं और ​पेरेंट्स ज्यादातर के लिए न कह रहे हैं. लेकिन ये किस्सा थोड़ा अलग है. यहां माता-पिता ने बिना मांगे ही अपनी बच्ची को कुछ ऐसा दे दिया जिससे उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. हालांकि ये बच्ची भी आम नहीं है, इसमें कुछ ऐसे गुण हैं जिन्हें देखकर हर कोई ये कह रहा है कि काश उनका बच्चा ऐसा हो.

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ​पेरेंट्स ने अपनी बेटी को उसके 18वें जन्मदिन पर आईफोन देकर उसे सरप्राइज कर दिया. इस बच्ची ने नीट एग्जाम क्लियर किया है और अपने ​पेरेंट्स से कभी किसी तरह की कोई डिमांड नहीं रखी. गिफ्ट मिलने के बाद लड़की के एक्सप्रेशन देखकर हर कोई इमोशनल हो गया. सेकेंड हैंड फोन यूज कर रही थी. 

मां ने शेयर किया बेटी का वीडियो

उन्होंने वीडियो में अपनी बेटी के बारे में बहुत कुछ बताया जिससे व्यूअर्स को पता चला कि उनकी बेटी ने क्लास 12वीं में साइंस विषय में स्कूल में टॉप किया. यही नहीं उसके नीट परीक्षा में 720 में से 680 अंक आए और उसे ऑल इंडिया रैंक 897 मिली. उसने ये रैंक 18.25 लाख स्टूडेंट्स से कंपटीट करते हुए हासिल की.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rj mahek (@rjmahek)

पांच साल से यूज कर रही थी पुराना फोन

इतनी ही नहीं उनकी बेटी पिछले पांच साल से अपनी मां का सेकेंड हैंड फोन यूज कर रही थी और उसने कभी उनसे कोई डिमांड नहीं रखी. उन्होंने आगे लिखा कि जब उससे कभी पूछा भी गया कि तुम्हें क्या चाहिए तो बेटी ने जवाब दिया कि मेरे पास बहुत कुछ है मुझे कुछ नहीं चाहिए. मां-बाप ऐसी बेटी पाकर खुद को ब्लेस्ड महसूस कर रहे हैं. जैसा कि उन्होंने वीडियो के अंत में लिखा कि ऐसी बेटी पाकर हम धन्य हो गए.

ऐसे शुरू हुआ वीडियो

वीडियो की शुरुआत होती है जब ये मां-बाप अपनी बेटी यानी महक के कमरे में जाते हैं और उसे बर्थडे सरप्राइज देते हैं. बेटी समझ नहीं पाती कि बैग में क्या है और फिर जैसे ही वो उसे खोलती है एकदम सरप्राइज्ड रह जाती है. इस वीडियो को व्यूअर्स बहुत पसंद कर रहे हैं. इस पर खूब कमेंट भी आ रहे हैं. अभी तक इस वीडियो को 7.6 मिलियन व्यूज भी मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: DU ने UG एडमिशन के लिए जारी की तीसरी मेरिट लिस्ट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
72वीं BPSC परीक्षा को लेकर वायरल नोटिस निकला फेक, आयोग ने जारी की चेतावनी
यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास
DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी
DGCA पोर्टल फेल! पायलट भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget