एक्सप्लोरर

Padhai Tunhar Para scheme: छत्तीसगढ़ में प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाएगी 'पढ़ई तुंहर पारा' योजना

Padhai Tunhar Para scheme in Chhattisgarh: कोविड-19 महामारी के दौरान 'पढ़ई तुंहर पारा' योजना के द्वारा छत्तीसगढ़ में हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाई जायेगी.

Padhai Tunhar Para scheme 2020: आज देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी के दौरान प्रदेश के हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के मकसद से प्रदेश में ‘पढ़ई तुंहर पारा’ (पढ़ाई आपके मोहल्ले तक) योजना प्रारंभ करेगी.

आपको बता दें कि आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को अपना सन्देश भी दिया. मुख्यमंत्री ने जनता को दिए अपने सन्देश में कहा कि, “ लॉक डाउन के कारण प्रभावित हुई शिक्षा को निरंतर जारी रखने के लिए हमने ऑनलाइन शिक्षा योजना ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ का प्रारंभ किया था.

इस ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ योजना का लाभ आज प्रदेश के 22 लाख बच्चों को मिल रहा है तथा 2 लाख शिक्षक-शिक्षिकाएं इस व्यवस्था से जुड़े हुए हैं.” इसी सन्देश में उन्होंनें आगे कहा कि इस ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ योजना’ को आगे बढ़ाते हुए अब हम गावों में समुदाय की मदद से बच्चों को पढ़ाने के लिए ‘पढ़ई तुंहर पारा’ योजना शुरू कर रहे हैं. यह योजना विशेष कर इंटरनेट के अभाव वाले अंचलों के लिए प्रारंभ की जा रही है. इसके लिए ब्लूटूथ आधारित व्यवस्था ‘बूल्टू के बोल’ का उपयोग किया जाएगा.

क्या है छत्तीसगढ़ की ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ योजना? देश में कोरोना महामारी की वजह से जहां हर चीज बंद कर दी गयी थी वहीँ पढ़ने वाले बच्चों के सामने उनकी पढ़ाई का भी संकट खड़ा हो गया था. बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ पोर्टल की शुरुआत किया था. इस पोर्टल के जरिए पहली कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा तक के बच्चे अपने सभी विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई घर पर ही रह कर कर सकते थे. इस पोर्टल के जरिए बच्चों को ई-क्लास के माध्यम से पढ़ाया जाता है. इस ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ पोर्टल के माध्यम से बच्चों को वीडियो लेसन, पढ़ाई से सम्बंधित खेल और होमवर्क की भी सुविधा प्रदान की जाती है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget