एक्सप्लोरर

युद्ध जैसी स्थिति के चलते सभी परीक्षाएं हो गईं हैं रद्द? जान लीजिए इस दावे का सच

UGC Fake Post Alert: यूजीसी की तरफ से वायरल हो रहे हैं एक पोस्ट पर सफाई दी गई है. यूजीसी ने कहा है कि कोई परीक्षा रद्द नहीं हुई है. वायरल लेटर फर्जी है.

भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान और पीओजेके (पाक अधिकृत कश्मीर) में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस वायरल हो गया. इस नोटिस में दावा किया गया था कि देश में "युद्ध जैसे हालात" हैं और सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. साथ ही छात्रों को तुरंत अपने घर लौटने की सलाह दी गई. इस अफवाह ने छात्रों और अभिभावकों के बीच घबराहट फैला दी.

हालांकि, यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह नोटिस पूरी तरह फर्जी है और छात्रों को किसी भी तरह की गलत सूचना पर विश्वास नहीं करना चाहिए.

परीक्षा रद्द नहीं हुई है

UGC ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, "UGC के नाम से एक फर्जी सार्वजनिक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. हम स्पष्ट करते हैं कि UGC ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. यह नोटिस पूरी तरह नकली है."

UGC की तरफ से कहा गया कि सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल UGC की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर ही जारी की जाती हैं. इस तरह की अफवाह फैलाना कानूनी अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैली अफवाह

यह फर्जी नोटिस ऑपरेशन सिंदूर के ठीक बाद वायरल हुआ, जिसमें भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए. इन ठिकानों में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे संगठनों के टॉप आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी थी.

छात्रों से अपील

UGC ने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें. परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget