एक्सप्लोरर

UGC NET Admit Card 2024: किसी भी समय जारी हो सकते हैं यूजीसी नेट परीक्षा के एडमिट कार्ड, चेक करें लेटेस्ट अपडेट

UGC NET 2024 Admit Card Soon: यूजीसी नेट परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड अब किसी भी समय रिलीज किए जा सकते हैं. जारी होने के बाद इन्हें इस वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं.

NTA To Release UGC NET 2024 Admit Card Soon: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड रिलीज करेगी. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की यूजीसी नेट की परीक्षा दी हो, वे रिलीज होने के बाद एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – ugcnet.nta.ac.in. यहीं से आगे के अपडेट भी पता किए जा सकते हैं.

इस डेट पर होगा एग्जाम

यूजीसी नेट 2024 परीक्षा का आयोजन 18 जून 2024 के दिन किया जाएगा. जैसा कि आप देख सकते हैं परीक्षा की तारीख पास आ गई है इसलिए अब किसी भी समय एडमिट कार्ड रिलीज किए जा सकते हैं. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय-समय पर वेबसाइट देखते रहें.

दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

ये भी जान लें कि यूजीसी नेट परीक्षा 2024 का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा. पहली शिफ्ट होगी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी शाम 3 बजे से 6 बजे तक की. एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही रिलीज हो चुकी है 7 जून के दिन और अब एडमिट कार्ड की बारी है.

नोट कर लें काम की जानकारी

यूजीसी नेट परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड के विषय में अगर किसी तरह की समस्या हो तो इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं – 011-40759000/011-69227700. इसके साथ ही आप इस ईमेल एड्रेस पर मेल भी कर सकते हैं – ugcnet@nta.ac.in.

रिलीज होने के बाद ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

  • यूजीसी नेट परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ugcnet.nta.ac.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको एडमिट कार्ड लिंक दिखेगा (ऐसा एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद होगा), इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आपको अपने लॉगिन डिटेल्स डालने होंगे.
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें. इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो आगे के लिए प्रिंट निकाल लें.
  • ये हार्डकॉपी आगे आपके काम आएगी.
  • इस बारे में कोई भी जानकारी पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

ये वेबसाइट भी है काम की

ऊपर बतायी गई वेबसाइट के अलावा आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस वेबसाइट पर भी जा सकते हैं – nta.ac.in. हालांकि यूजीसी नेट परीक्षा एडमिट कार्ड रिलीज के संबंध में एनटीए ने कोई पक्की सूचना साझा नहीं की है पर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये जल्द ही रिलीज हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: NEET UG विवाद को लेकर एनटीए ने कही बड़ी बात, स्टूडेंट्स जरूर जानें 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget