एक्सप्लोरर

JEE Main के छात्रों को मिली राहत, अब 75 प्रतिशत अंक के अलावा ये पात्रता पूरी करने वालों को मिलेगा एडमिशन

JEE Main Eligibility: जेईई मेन छात्रों के लिए बड़ी खबर है. अब टॉप इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन लेने के लिए 12वीं में 75 प्रतिशत अंकों के अलावा ये योग्यता रखने वाले भी एडमिशन ले सकते हैं.

JEE Main Eligibility Criteria Relaxed: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन में एडमिशन के लिए 12वीं में 75 प्रतिशत अंक होने की पात्रता में कुछ ढ़ील दी है. अब उन छात्रों के अलावा जिनके बारहवीं में 75 प्रतिशत अंक हैं हर स्टेट बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल लाने वाले छात्र भी एडमिशन के लिए योग्य माने जाएंगे. इन टॉप 20 छात्रों का स्कोर अगर 75 प्रतिशत नहीं भी है लेकिन उन्होंने अपने बोर्ड में टॉप 20 पर्सेंटाइल पाने वाले छात्रों में जगह बनाई है तो वे जेईई मेन के अंतर्गत आने वाले टॉप इंस्टीट्यूटस में एडमिशन ले सकते हैं.

यहां मिलता है एडमिशन

बता दें कि देश के बड़े इंजीनियरिंग संस्थान जैसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और दूसरे सेंट्रली फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स में जेईई मेन यानी ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम के स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है.

इस बाबत एनटीए ने कहा कि उन्हें क्लास 12वीं में 75 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता को बदलने के संबंध में कई प्रार्थनाएं मिल रही थी.

इसलिए बदला नियम

छात्रों द्वारा मिल रही रिक्वेस्ट को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पात्रता में कुछ बदलाव करने की बात कही. इसके लिए अब क्लास बारहवीं में 75 प्रतिशत अंकों के साथ ही टॉप पर्सेंटाइल में जगह बनाने वाले कैंडिडेट्स एडमिशन के पात्र माने जाएंगे. एजेंसी ने कहा कि छात्रों द्वारा मिल रही प्रार्थनाओं को देखते हुए उन्होंने एलिजबिलिटी क्राइटेरिया बदला है.

क्या कहना है एजेंसी का

इस बाबत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का कहना है, ‘उन उम्मीदवारों के लिए जो एनआईटी, आईआईआईटी और दूसरे सीएफटीआई में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं, जिनके प्रवेश जेईई (मुख्य) रैंक पर आधारित हैं, उन्हें कक्षा 12 की परीक्षा में कम से कम 75% अंक प्राप्त करने चाहिए या संबंधित बोर्डों द्वारा आयोजित कक्षा 12 की परीक्षा में शीर्ष 20 पर्सेंटाइल में होना चाहिए.’ एससी, एसटी कैंडिडेट्स के लिए ये 65 प्रतिशत तय किया गया है.

दो साल बाद वापस आया नियम

एनटीए ने दो साल बाद इस नियम को वापस लागू किया है. कोरोना के दो सालों में क्लास 12वीं में 75 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता खत्म कर दी गई थी. हालांकि छात्रों ने मांग की थी कि इस साल के लिए उन्हें इस नियम से मुक्त रखा जाए.

इस बीच हाई कोर्ट में दाखिल याचिका जिसमें जेईई मेन पोस्टपोन करने की बात कही गई थी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इस महीने होने वाली परीक्षा को आगे बढ़ाने की छात्रों की मांग को नहीं माना गया है.

यह भी पढ़ें: SSC हेड कॉन्सटेबल दिल्ली पुलिस परीक्षा की आंसर-की जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget