एक्सप्लोरर

JEE Main 2021: NTA ने जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

National Testing Agency ने JEE Main Exam 2021 फरवरी सेशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है. पुराने शेड्यूल के अनुसार आज अप्लाई करने का अंतिम दिन था. नई तारीखें जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

NTA JEE Main 2021 Registration Date Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी जेईई मेन परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है. अब कैंडिडेट जेईई मेन परीक्षा 2021 फरवरी सेशन के लिए 23 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. अगर यह एक्सटेंशन नहीं मिलता तो जेईई परीक्षा के लिए अप्लाई करने का आज यानी 16 जनवरी 2021 अंतिम दिन था. इंजीनियरिंग कोर्सेस में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स अब 23 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए एनटीए जेईई मेन परीक्षा 2021 की आधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस है – jeemain.nta.nic.in.

चार सेशंस में होगी परीक्षा -

इस साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन परीक्षा चार सेशंस में आयोजित होगी. परीक्षा आयोजन के महीने हैं फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई. जब जेईई मेन परीक्षा 2021 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी हो जाएगी उसके बाद आईआईटी खड़गपुर द्वारा जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा का आयोजन होगा 03 जुलाई 2021 के दिन.

जो कैंडिडेट्स किसी कारणवश अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन न कर पाएं हों, वे मौके का लाभ उठाकर अब अप्लाई कर सकते हैं. जेईई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 16 दिसंबर 2020 को आरंभ हुए थे और आवेदन की अंतिम तारीख 16 जनवरी 2021 थी जिसे अब बढ़ाकर 23 जनवरी कर दिया गया है. ऊपर बतायी गई वेबसाइट के अलावा कैंडिडेट्स nta.ac.in पर भी आवेदन कर सकते हैं.

इस साल की फरवरी सेशन की परीक्षा 23, 24, 25 और 26 फरवरी 2021 के दिन आयोजित होगी.

ऐसे करें आवेदन –

  • जेईई मेन परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jeemain.nic.in पर.
  • यहां उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो – Apply for JEE Main February 2021.
  • लेफ्ट साइड पर fresh user टैब के अंडर एक लिंक होगा procced to apply, इस पर जाएं और क्लिक कर दें.
  • इतना करते ही एक नया पेज खुल जाएगा. यहां आपसे आपके जो भी डिटेल्स मांगे जा रहे हों, उन्हें डालकर खुद को रजिस्टर कराएं.
  • अब अपनी इमेज स्कैन करके अपलोड करें.
  • अंत में फीस जमा करें और एप्लीकेशन सबमिट कर दें.
  • अपने पास एप्लीकेशन नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर संभालकर रख लें. इसकी जरूरत भविष्य में पड़ेगी.
  HPSC Civil Judge Recruitment 2021: सिविल जज के 200 से ऊपर पदों पर निकली भर्ती, hpsc.gov.in पर करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget