एक्सप्लोरर

3 साल तक NEET नहीं दे पाएंगे 54 कैंडिडेट्स, गलत तरीकों का इस्तेमाल किया तो आप भी हो सकते हैं बैन

एनटीए ने 54 स्टूडेंट्स को अगले तीन साल के लिए नीट परीक्षा देने से बैन कर दिया है और 81 के नतीजे रोक दिए गए हैं. जानते हैं कि किन परिस्थितियों में किसी छात्र को परीक्षा देने से रोका जाता है.

NTA Banned 54 NEET Aspirants From Giving Exam For 3 Years: नीट यूजी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी, जो नहीं हुई और कोर्ट ने अगली तारीख दे दी है. अब अगले गुरुवार यानी 18 जुलाई को नीट यूजी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई होगी. मामले में अपना पक्ष रखते हुए एनटीए का कहना है कि पेपर लीक के वीडियो एडिटेड हैं. वहीं सरकार का कहना है कि अगर परीक्षा में गड़बड़ियों के पुख्ता सबूत नहीं मिलते हैं तो एग्जाम कैंसिल करना अच्छा ऑप्शन नहीं है क्योंकि इससे बहुत सारे कैंडिडेट्स प्रभावित होंगे.

बैन किया उम्मीदवारों को

इस बीच एनटीए ने एक्शन लेने की बात करते हुए कहा है कि कथित अनियमित्ताओं की जांच हो रही है और 54 कैंडिडेट्स को तीन साल के लिए नीट परीक्षा में बैठने से बैन कर दिया गया है. इसके साथ ही 81 कैंडिडेट्स के नतीजे रोके गए हैं. ये परीक्षा में हुई गड़बडियों के लिए बैठी कमेटी कि सिफारिश के आधार पर किया गया है. हालांकि एनटीए अभी भी पेपर लीक न होने की बात कह रही है.

कब लगता है बैन

किसी परीक्षा से स्टूडेंट्स को तब बैन किया जाता है जब वो किसी तरह के अनुचित साधनों का इस्तेमाल करता पाया जाता है. इसके लिए एनटीए का नियम ये है कि अगर कोई स्टूडेंट किसी भी परीक्षा में ‘अनफेयर मीन्स’ में लिप्त मिला तो उस पर कार्रवाई होगी और उसे बैन भी किया जा सकता है. ये बैन अनफेयर प्रैक्टिसेस (UFM) के अंतर्गत लगाया जाता है.

जेईई मेन्स के कैंडिडेट्स पर भी लग चुका है बैन

एनटीए ने इस साल जेईई मेन्स के 38 कैंडिडेट्स को भी तीन साल के लिए परीक्षा देने से बैन कर दिया है. इन्होंने एक से ज्यादा आवेदन भरे थे और अलग-अलग एप्लीकेशन नंबरों से परीक्षा दी थी. इनका आइडिया था कि जो स्कोर बेस्ट होगा वे उसके बेस पर एडमिशन लेंगे. एनटीए ने नोटिस रिलीज करके इस बारे में जानकारी दी थी.

परीक्षा के बाद भी हो सकता है एक्शन

एनटीए ने इस बारे में साफ कहा है कि अगर कोई कैंडिडेट किसी तरह की गलत गतिविधी में संलिप्त पाया जाता है तो उसका आवेदन किसी भी स्टेज पर कैंसिल किया जा सकता है. रिजल्ट आने और काउंसलिंग होने के बाद भी.

क्या हैं अनफेयर मीन्स

एक से ज्यादा आवेदन भरना, आवेदन में गलत जानकारियां देना, गलत सर्टिफिकेट या मार्कशीट लगाना, झूठे या जाली पेपर लगाना, फॉर्म भरते समय गलत जानकारियां देना, एडमिट कार्ड या तस्वीर से छेड़छाड़, सिग्नेचर गलत करना या ऐसा कोई भी काम जो अनुचित की श्रेणी में आता है, उसके लिए कैंडिडेट पर बैन लग सकता है. जरूरी नहीं की हर बार बैन ही लगे गलती की गंभीरता के हिसाब से सजा भी बदल सकती है.

न करें गलत काम

स्टूडेंट्स को चारों तरफ मच रहे बवाल के बीच ये सलाह दी जाती है कि किसी भी गलत तरीके या शॉर्टकट के फेर में न पड़ें. न तो नकल की न पेपर लीक की और न ही किसी और से परीक्षा दिलवाने जैसी हकरत करने की सोचे भी. कई मामलों में सजा बहुत गंभीर है जिसमें जेल और तगड़ा जुर्माना लगता है. 

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफिसर पद पर निकली भर्ती, डेढ़ लाख से ज्यादा है महीने की सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET आंसर-की को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब और कैसे डाउनलोड कर पाएंगे
UGC NET आंसर-की को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब और कैसे डाउनलोड कर पाएंगे
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुरू हुए इन कोर्स में एडमिशन, इस डेट तक कर लें अप्लाई, जानें प्रक्रिया
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शुरू हुए इन कोर्स में एडमिशन, इस डेट तक कर लें अप्लाई, जानें प्रक्रिया
NEET UG Result 2026: इस तारीख को आ सकता है NEET UG 2026 का रिजल्ट, जानें कब से शुरू होगी काउंसलिंग
इस तारीख को आ सकता है NEET UG 2026 का रिजल्ट, जानें कब से शुरू होगी काउंसलिंग
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget