एक्सप्लोरर

NIOS Exam 2021: जून में निर्धारित 10वीं क्लास की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा की गई स्थगित

NIOS Exam 2021: कोरोना संक्रमण की घातक लहर को देखते हुए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने 10 की सार्वजनिक परीक्षाओं को कैंसल कर दिया है. वहीं 12वीं क्लास की परीक्षा और वोकेशनल परीक्षाओं को स्थगित किया गया है. बता दें कि ये एग्जाम जून 2021 में आयोजित किए जाने थे.

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने जून 2021 में होने वाली माध्यमिक या 10वीं कक्षा की सार्वजनिक परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. NIOS ने 12वीं कक्षा और वोकेशन स्टूडेंट्स के लिए भी परीक्षा स्थगित कर दी है. बता दें कि ये फैसला देश में कोविड-19 की भयानकर रफ्तार को देखते हुए लिया गया है.

NIOS ने जारी किया ऑफिशियल नोटिफिकेशन

वहीं संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जून 2021 में निर्धारित वरिष्ठ माध्यमिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की थ्योरी और प्रैक्टिकल की सार्वजनिक परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं.एनआईओएस 20 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा. इसके साथ ही परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले नए सिरे से एग्जाम नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

CBSE, CISCE समेत कई बोर्ड कर चुके हैं 10वीं की परीक्षा रद्द 12वीं की स्थगित

बता दें कि ये फैसला कई स्टूडेंट्स द्वारा कोविड-19 की स्थिति के कारण परीक्षाएं स्थगित किए जाने की मांग के बाद आया है. गौरतलब है कि सीबीएसई, सीआईएससीई और कई अन्य राज्य बोर्डों ने पहले ही कक्षा 12 की परीक्षा स्थगित कर दी है और कक्षा 10 की परीक्षा रद्द कर दी है.

परिणाम से असंतुष्ट छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का मिलेगा मौका

आधिकारिक नोट के अनुसार, “NIOS मूल्यांकन के लिए उपयुक्त मानदंड तैयार करेगा और शिक्षार्थियों के सर्वोत्तम हित में परिणाम तैयार किए जाएंगे. यदि कोई भी शिक्षार्थी अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होगा तो परीक्षा आयोजित करने के लिए स्थिति अनुकूल होने पर उसे सार्वजनिक परीक्षाओं में या ऑन-डिमांड एग्जाम में शामिल  होने की अनुमति दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

JNU की कैंपस में कोविड हेल्थ सेंटर स्थापित करने की योजना, Alumni से मांगा फाइनेंशियल सपोर्ट

CSEET Result 2021: आज घोषित होगा CS एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस एग्जाम 2021 का परिणाम, इस लिंक पर करें रिजल्ट चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
JNU में डिप्रिवेशन पॉइंट्स पर विवाद, CUET स्कोर पर कितना असर और किसे फायदा?
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget