एक्सप्लोरर

NEET UG 2022: नीट यूजी 2022 काउंसलिंग राउंड 1 के तहत आवंटित सीट छोड़ने का अंतिम मौका आज, इस समय के पहले करें रिजाइन

NEET UG 2022 Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड वन के तहत आवंटित सीट से रिजाइन करने का आखिरी मौका आज है. आज यानी 01 नवंबर 2022 के बाद ये सुविधा खत्म हो जाएगी.

NEET UG 2022 Counselling Resignation: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नोटिस जारी करके साफ किया है कि वे कैंडिडेट्स जो नीट यूजी (NEET UG) काउंसलिंग की राउंड वन की सीट नहीं लेना चाहते हैं, वे इस बारे में एमसीसी को सूचना दें. ये सूचना देने यानी सीट अस्वीकार करने का अंतिम मौका आज, 01 नवंबर 2022 दिन मंगलवार तक है. आज शाम को पांच बजे तक कैंडिडेट्स नीट यूजी काउंसलिंग में पहले राउंड में मिली सीट से रिजाइन कर सकते हैं. ऐसा करने पर वे अपने आप दूसरे राउंड के लिए पात्र हो जाएंगे. हालांकि इसके लिए एमसीसी की तरफ से एक नियम है जिसका ध्यान रखना होगा.

क्या लिखा है नोटिस में

इस बाबत एमसीसी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि, यूजी काउंसलिंग 2022 के राउंड वन के लिए रिपोर्टिंग करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर 2022 तय की गई थी. कैंडिडेट्स को ये जानकारी दी जाती है कि वे राउंड वन में एलॉट सीट से 1 नवंबर 2022 को शाम पांच बजे तक रिजाइन कर सकते हैं. इसके बाद उन्हें राउंड टू की काउंसलिंग का हिस्सा समझ लिया जाएगा. राउंड टू की काउंसलिंग में भी वही नियम मान्य होंगे जो राउंड वन में हुए थे.

​रेजिग्नेशन लेटर है जरूरी

एमसीसी ने ये भी साफ किया है कि इस ​प्रोसेस को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट से ​रेजिग्नेशन लेटर जनरेट करना होगा. ये लेटर एमसीसी द्वारा ऑनलाइन दिया गया हो, ये जरूरी है. इसके लिए कैंडिडेट्स mcc.nic.in पर जा सकते हैं. अगर उम्मीदवारों के पास एमसीसी द्वारा जारी ​रेजिग्नेशन लेटर नहीं होता है तो कैंडिडेट्स का सीट का इस्तीफा मान्य नहीं होगा.

ऐसे पक्का करें सीट से अपना इस्तीफा

एमसीसी ने इस बाबत जारी नोटिस में कहा है कि, कोई भी लेटर जो एमसीसी द्वारा जारी ​रेजिग्नेशन लेटर नहीं होगा, ये साबित नहीं करेगा कि कैंडिडेट ने राउंड वन में एलॉटेड सीट छोड़ दी है. सीट छोड़ने पर वे अपने आप राउंड टू की काउंसलिंग का हिस्सा बन जाएंगे. ये ​रेजिग्नेशन लेटर केवल एमसीसी के पोर्टल से ही प्राप्त होना चाहिए.

अगर कैंडिडेट्स कॉलेजेस को ईमेल भेजकर रिजाइन कर रहे हैं तो भी उन्हें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उनके पास एमससी पोर्टल से जारी ​रेजिग्नेशन लेटर हो. ये लेटर आज शाम को पांच बजे के पहले जमा हो जाना चाहिए तभी सीट कैंसिल होगी.

यह भी पढ़ें: SSC CGL Tier 1 परीक्षा की तारीख घोषित 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की मौजूदगी, QS में शामिल  हुए 52 संस्थान
ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की मौजूदगी, QS में शामिल  हुए 52 संस्थान
10th Pass Government Jobs: 10वीं पास करने के बाद किन सरकारी नौकरियों का खुल जाता है दरवाजा?
10वीं पास करने के बाद किन सरकारी नौकरियों का खुल जाता है दरवाजा?
राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा विज्ञापन 
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?
कौन है दीप्ति गौड़ मुखर्जी, जो बनीं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget