एक्सप्लोरर

NEET UG 2023: कल आयोजित होगी परीक्षा, रिपोर्टिंग टाइम से लेकर साथ ले जाने वाले डॉक्यूमेंट्स तक, यहां देखें जरूरी चीजों की लिस्ट

NEET UG 2023 Tomorrow: नीट यूजी परीक्षा का आयोजन कल यानी 7 मई के दिन किया जाएगा. जानिए परीक्षा के लिए जारी जरूरी गाइडलाइंस, टाइमिंग और इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट.

NEET UG 2023 Important Instructions: नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, अंडर ग्रेजुएट का आयोजन कल यानी 7 मई 2023 दिन रविवार को किया जाएगा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं. देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कल एक साथ एग्जाम आयोजित होगा. कुल 499 शहरों में परीक्षा होगी इसमें से 14 शहर देश के बाहर के हैं. इस साल 20 लाख से भी ज्यादा कैंडिडेट्स ये एग्जाम दे रहे हैं. जानते हैं एग्जाम के लिए इस अंतिम समय में क्या-क्या तैयारी करनी चाहिए. एग्जाम सेंटर्स पर सुबह 11 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे.

ये डॉक्यूमेंट्स कर लें तैयार

  • नीट यूजी परीक्षा 2023 के लिए जाते समय एडमिट कार्ड के साथ ही ये डॉक्यूमेंट्स भी तैयार कर लें.
  • एडमिट कार्ड पर पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए.
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाएं जो अटेंडेंस शीट पर चिपकायी जाएगी.
  • एक वैलिड ओरिजिनल आईडी प्रूफ साथ ले जाएं.
  • पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट अगर एप्लीकेबल है तो साथ जरूर ले जाएं
  • एक पोस्टकार्ड साइज कलर फोटोग्राफ जिसका बैकग्राउंड सफेद हो, इसे भी साथ रखें.

टाइमिंग का रखें विशेष ध्यान

- लेट न हों इसलिए ये सलाह दी जाती है कि पेपर से कम से कम 45 मिनट पहले ही सेंटर पहुंच जाएं.

- एग्जाम 2 बजे से 5.20 मिनट तक आयोजित होगा यानी कुल तीन घंटे 20 मिनट तक.

- छात्र 1.15 बजे से अपनी सीट पर बैठ सकते हैं और 1.30 बजे के बाद किसी को भी हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा.

- 1.30 से लेकर 1.45 तक परीक्षा संबंधित जरूरी घोषणाएं होंगी और 1.45 पर क्वैश्चन पेपर बुकलेट दे दी जाएगी.

- 1.50 से लेकर 2 बजे तक कैंडिडेट्स को बुकलेट में अपने जरूरी डिटेल भरने होंगे.

- दोपहर में ठीक 2 बजे पेपर शुरू हो जाएगा और शाम को 5.20 तक चलेगा.

ये चीजें साथ न ले जाएं

  • स्टेशनरी आइटम जैसे पेंसिल, पेन, बॉक्स, इरेजर, कैलकुलेटर, राइटिंग पैड वगैरह.
  • मोबाइल डिवाइस, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, स्मार्ट वॉच, ईयर फोन, हेल्थ बैंड, स्मार्ट वॉच भी साथ न ले जाएं.
  • गॉगल्स, हैंडबैंग, वॉटर बॉटल, किसी प्रकार का खाने का सामान भी ले जाना मना है.

ड्रेस कोड का रखें ध्यान

एग्जाम के लिए जारी खास ड्रेस कोड का पालन करें वरना केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. फुल शर्ट या फुल स्लीव्स की कोई और ड्रेस न पहनें. जेबों वाले, लेयर वाले और हेवी कपड़े पहनकर न जाएं. जूते न पहनें केवल खुली सैंडिल या स्लिपर ही पहनकर जाएं. अपने कपड़े, एडमिट कार्ड आदि सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स आज ही निकालकर रख लें.

यह भी पढ़ें: नीट एग्जाम के लिए फुल शर्ट और जूते पहने तो नहीं मिलेगा केंद्र में प्रवेश 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट यूजी राउंड 3 में 4687 सीटें अलॉट, क्या रही MBBS-BDS कट ऑफ?
नीट यूजी राउंड 3 में 4687 सीटें अलॉट, क्या रही MBBS-BDS कट ऑफ?
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
नीट पेपर लीक के बाद अब CBT मोड में होगी परीक्षा, केंद्र की तैयारी शुरू
नीट पेपर लीक के बाद अब CBT मोड में होगी परीक्षा? केंद्र की तैयारी शुरू
NCERT की 9वीं की किताब में सेंगोल की एंट्री, चोल काल से जोड़ा इतिहास 
NCERT की 9वीं की किताब में सेंगोल की एंट्री, चोल काल से जोड़ा इतिहास 

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget