एक्सप्लोरर

NEET PG 2025: एक शिफ्ट में NEET PG एग्जाम का छात्रों पर क्या होगा असर? जानें ये किसके लिए फायदेमंद

नीट पीजी 2025 एग्जाम एक शिफ्ट में होगा. सुप्रीम कोर्ट ने इसकी मंजूरी दी है. आइए जानते हैं कैंडिडेट्स पर इसका क्या असर पड़ेगा...

नीट पीजी (NEET PG) 2025 परीक्षा को लेकर छात्रों और मेडिकल जगत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट ने अब इस परीक्षा को 3 अगस्त 2025 को आयोजित करने की मंजूरी दे दी है. खास बात यह है कि यह परीक्षा पूरे देश में एक ही शिफ्ट में कराई जाएगी. पहले यह परीक्षा 15 जून को दो शिफ्टों में आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोर्ट ने निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए इसे एकल शिफ्ट में कराने का आदेश दिया.

क्यों हुआ था विवाद?

दरअसल, परीक्षा को दो पालियों में कराने के फैसले के खिलाफ 'यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट' ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. याचिकाकर्ताओं का कहना था कि दो शिफ्टों में परीक्षा कराने से कठिनाई के स्तर में अंतर हो सकता है, जिससे कुछ छात्रों को अनुचित लाभ या नुकसान हो सकता है. कोर्ट ने भी इस दलील को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा को एक ही शिफ्ट में कराने का आदेश दिया.

क्यों टली परीक्षा?

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने कोर्ट के आदेश के बाद नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने की योजना बनाई. एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने के लिए बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता है, ऐसे में उन्होंने कोर्ट से नई तारीख मांगी. सुप्रीम कोर्ट ने अब परीक्षा 3 अगस्त को कराने की अनुमति दे दी है. यह फैसला मेडिकल छात्रों के लिए एक राहत की खबर है.

क्या होगा छात्रों पर असर?

परीक्षा का टलना छात्रों के लिए मिला-जुला अनुभव हो सकता है. एक ओर उन्हें तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिला है, तो दूसरी ओर लंबा इंतजार मानसिक तनाव भी बढ़ा सकता है. हालांकि, एक ही शिफ्ट में परीक्षा होने से अब सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा, जोकि बेहद जरूरी था.

एनबीई के मुताबिक, इस परीक्षा को एक ही समय पर आयोजित करने के लिए देशभर में करीब 250 शहरों में 1,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता होगी. इसके लिए तकनीकी साझेदार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 3 अगस्त की तारीख को सबसे सही माना है. 

परीक्षा की नई डिटेल्स

  • परीक्षा की तारीख: 3 अगस्त 2025
  • समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • परीक्षा का माध्यम: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
  • परीक्षा शिफ्ट: एक ही शिफ्ट में पूरे देश में

यह भी पढ़ें-

कोटा की गलियों में पढ़ाई का जुनून, वाराणसी के अक्षत ने जेईई में रच दिया इतिहास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget