एक्सप्लोरर

NEET 2020 की करेक्शन विंडो 15 जनवरी 2020 को खुलेगी, इन बातों का रखें ध्यान

एनईईटी 2020 की करेक्शन विंडो कल खुल जायेगी, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जो भी बदलाव रह गये हैं, वे कर सकते हैं. यहां लें पूरी प्रक्रिया की जानकारी.

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2020 की करेक्शन विंडो कल खोल दी जायेगी. जिन कैंडिडेट्स ने अप्लीकेशन भरे हैं और गलती से उनसे कुछ कमी रह गयी है, वे सुधार कर सकते हैं. कई बार बहुत सावधानी रखने के बाद भी फॉर्म भरते समय कुछ गलतियां रह जाती हैं. हर संस्थान यह मौका नहीं देता कि इन गलतियों को सुधारा जा सके. पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यह मौका दे रही है. इस मौके का फायदा उठाएं और जो भी छूट गया है, उसे पूरा कर दें. याद रहे कि एक बार अप्लीकेशन विंडो बंद हो गयी तो कैंडिडेट्स के पास सुधार का कोई भी मौका नहीं बचेगा. इसलिये ध्यान से अप्लीकेशन फॉर्म चेक कर लें. इस वेबसाइट पर जाकर करेक्शन किये जा सकते हैं – ntaneet.nic.in

क्या क्या करते हैं चेक –

वैसे तो कैंडिडेट्स को खुद ही समझ आ जाता है कि उनसे कहां क्या गलती रह गयी है फिर भी मोटे तौर पर कुछ बिंदु हैं, जिन पर ध्यान दिया जा सकता है या जिन्हें रीचेक किया जा सकता है. सबसे पहले पर्सनल डिटेल्स चेक करें जैसे जन्मतिथि, नाम की स्पेलिंग, पिता का नाम, माता का नाम आदि. जो भी डिटेल आप भरें, ध्यान रहे कि वह आपके आइडेंटिटी कार्ड के डिटेल से एकदम मैच करना चाहिये. जो भी डाक्यूमेंट्स आप साथ में लगा रहे हैं, उनका भरे गये डिटेल्स से मिलान होना बहुत जरूरी है. अगर डिटेल्स में अंतर पाया जाता है तो आपको एग्जाम देने से रोका जा सकता है. इसके साथ ही डाक्यूमेंट्स जैसे दसवीं कक्षा का पासिंग सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट वगैरह में अगर अंतर पाया गया तो एडमिशन के समय परेशानी आ सकती है.

इसके अलावा ऑल इंडिया कोटा, सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म आदि भी देख लें. जम्मू और कशमीर को छोड़कर बाकी सभी शहरों के स्टूडेंट्स ऑल इंडिया कोटा के लिये एलिजिबल होते हैं. जो इस कोटा में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें अलग से इस बारे में मेंशन करना होगा. और जिन शहरों के कैंडिडेट आल इंडिया कोटा में भाग लेना चाहते हैं पर उनका राज्य इसके अंतर्गत नहीं आता उन्हें सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म सबमिट करना होगा. इसी तरह की बाकी जरूरी चीजें भी समय रहते चेक कर लें. अपनी फोटो और सिग्नेचर भी देख लें ताकि कहीं कोई गलती न रह जाये.

याद रहे कि यह करेक्शन विंडो 15, जनवरी 2020 से लेकर 31जनवरी 2020 तक ही खुली रहेगी. इसके बाद करेक्शन करने का कोई विकल्प नहीं बचेगा. लगातार ताज़ा अपडेट के लिये वेबसाइट देखते रहें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT की 9वीं की किताब में सेंगोल की एंट्री, चोल काल से जोड़ा इतिहास 
NCERT की 9वीं की किताब में सेंगोल की एंट्री, चोल काल से जोड़ा इतिहास 
अग्निवीरों के लिए 2 राज्यों से गुड न्यूज, नौकरी के लिए हुए नए ऐलान 
अग्निवीरों के लिए 2 राज्यों से गुड न्यूज, नौकरी के लिए हुए नए ऐलान 
CBSE बोर्ड 2027 की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा टाइमटेबल
CBSE बोर्ड 2027 की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा टाइमटेबल
रेलवे में नौकरी देने वाले बोर्ड में ही स्टाफ कम, खाली पड़े 22% से ज्यादा पद
रेलवे में नौकरी देने वाले बोर्ड में ही स्टाफ कम, खाली पड़े 22% से ज्यादा पद

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget