एक्सप्लोरर

NCERT की नई किताबों में इतिहास का नया अध्याय, मुगलों को हटाकर भारतीय गौरव को दी गई जगह

एनसीईआरटी की नई किताबों में बड़ा बदलाव हुआ है. किताबों में से मुगलों के संदर्भ हटे हैं और भारतीय विरासत से जुड़े अध्याय जोड़े गए हैं.

देश के स्कूली सिलेबस में एक बड़ा बदलाव किया गया है. एनसीईआरटी की कक्षा 7वीं की नई किताबों से मुगलों और दिल्ली सल्तनत से जुड़े सभी संदर्भ हटा दिए गए हैं. अब इन पुस्तकों में भारतीय राजवंशों की गाथाएं, पवित्र भूगोल और सरकारी अभियानों जैसे "मेक इन इंडिया" और "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" को शामिल किया गया है. ये बदलाव नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCFSE) 2023 के तहत किए गए हैं.

भारतीय ज्ञान परंपराओं पर जोर

नई किताबें छात्रों को भारतीय परंपराओं, दर्शन और ज्ञान प्रणालियों से गहराई से परिचित कराएंगी. एनसीईआरटी अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल ये किताबों का पहला भाग जारी हुआ है. आने वाले महीनों में दूसरा भाग भी आने की उम्मीद है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि हटाए गए पुराने विषय फिर से लौटेंगे या नहीं.

पहले भी छोटा किया गया था मुगलों का विवरण

यह पहला मौका नहीं है जब मुगल काल से जुड़े कंटेंट में कटौती की गई हो. पहले भी एनसीईआरटी ने तुगलक, खिलजी, मामलुक और लोदी वंश का विवरण और मुगल सम्राटों की उपलब्धियों वाली जानकारी को काफी संक्षिप्त कर दिया था. लेकिन इस बार तो नई किताबों में मुगलों और दिल्ली सल्तनत का नामो-निशान तक नहीं छोड़ा गया है. हर अध्याय अब पूरी तरह से नए रूप में तैयार किया गया है.

नए अध्यायों में समृद्ध भारतीय इतिहास

"एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड" नामक नई सामाजिक विज्ञान की किताब में मगध, मौर्य, शुंग और सातवाहन जैसे प्राचीन भारतीय राजवंशों पर नए अध्याय जोड़े गए हैं. साथ ही पवित्र भूगोल को भी किताब में जगह दी गई है, जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम यात्रा, शक्ति पीठ और महाकुंभ जैसे भारतीय धार्मिक स्थलों का विस्तृत जानकारी दी गई है.

यह भी पढ़ें: ESIC में स्पेशलिस्ट बनने का सुनहरा मौका, सैलरी मिलेगी 78,800; इस डेट तक करें अप्लाई

बच्चों के लिए नया दृष्टिकोण

इन बदलावों का उद्देश्य छात्रों को देश की अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है. इसके अलावा, सरकारी पहलों जैसे "मेक इन इंडिया" और "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसी योजनाओं को भी शिक्षा का हिस्सा बनाकर बच्चों में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: गरीबी को हराकर रची सफलता की कहानी, छाया कुमारी ने UPSC 2024 में लहराया परचम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
EIL में कई पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन
EIL में कई पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन
सेंट स्टीफंस में क्यों रोकी गई प्रोफेसर्स की भर्ती, कब तक रहेगी लागू?
सेंट स्टीफंस में क्यों रोकी गई प्रोफेसर्स की भर्ती, कब तक रहेगी लागू?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget