एक्सप्लोरर

NBE ने MBBS पास स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च किया दो साल का नया पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम

National Board Of Examination ने MBBS पास स्टूडेंट्स के लिए दो साल का पीजी डिप्लोमा कोर्स लांच किया है. इसमें एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को NEET – PG 2020 परीक्षा पास करनी होगी.

NBE Launches New PG Diploma Course: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने एमबीबीएस पास किए स्टूडेंट्स के लिए दो साल का पीजी डिप्लोमा कोर्स लांच किया है. यह कोर्स आठ स्पेशियेलिटीज में किया जा सकेगा जिनके नाम है, एनेस्थिसियोलॉजी, प्रसूति और स्त्री रोग, बाल चिकित्सा, फैमिली मेडिसिन, नेत्र विज्ञान, रेडियोडायग्नोसिस, ईएनटी और तपेदिक तथा छाती रोग. हाल ही में सेंट्रल गवर्नमेंट ने इन डिप्लोमा कोर्सेस को रिवीव किया है जिनमें एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को नीट पीजी 2020 परीक्षा पास करनी होगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें एनबीई, हेल्थ मिनिस्ट्री के अंतर्गत आता है. इस कोर्स को मुख्यता इस उद्देश्य के साथ लांच किया गया है ताकि देश में हो रही डॉक्टर्स की कमी को पूरा किया जा सके. दरअसल मोटे तौर पर देखें तो हमारे देश में अभी भी एमबीबीएस सीट्स की तुलना में पीजी में कुल सीट्स की संख्या काफी कम है.

इससे बहुत से स्टूडेंट्स को चाहते हुए भी पीजी में एडमिशन नहीं मिल पाता. उसका रिजल्ट यह होता है कि स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी कई स्तरों पर हो रही है. इस डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन 20 अगस्त से आरंभ हो गए हैं और ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तारीख है 30 सितंबर 2020. एनबीई ऑफिस तक हार्डकॉपी पहुंचाने की अंतिम तारीख है 15 अक्टूबर 2020.

एमसीआई ने बंद किया डिप्लोमा कोर्स –

इस डिप्लोमा कोर्स की जरूरत इसलिए भी ज्यादा महसूस की जा रही थी क्योंकि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने पिछले साल यानी साल 2019 से अपने डिप्लोमा कोर्स को डिग्री कोर्स में बदल दिया था क्योंकि टीचिंग फैकल्टी की जबरदस्त कमी हो रही थी. एमसीआई के डिप्लोमा कोर्स बंद करने के बाद से ही एनबीई नये डिप्लोमा कोर्स को लांच करने के बारे में विचार-विमर्श कर रहा था.

इस बारे में एनबीई के डायरेक्टर प्रोफेसर पवनिंद्र लाल का कहना है कि, कोविड के समय में हेल्थ केयर की बहुत सी कमियां सामने आयी हैं. इस मौके पर यह भी पता चला कि कैसे टेरीटरी हेल्थ केयर सिस्टम पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है क्योंकि मेडिकल कॉलेजेस को कोविड सेंटर्स में कनवर्ट कर दिया गया है. इस डिप्लोमा कोर्स के द्वारा और स्पेशलाइज्ड डॉक्टर्स तैयार होंगे.

एनबीई के इस डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को नीट पीजी की परीक्षा पास करनी होगी. यही नहीं इन डिप्लोमा कोर्सेस की 50 प्रतिशत सीट्स इन-सर्विस कैंडिडेट्स के लिए रिज़र्व रहेंगी. इस बारे में विस्तार से जानकारी पाने के लिए एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता है – natboard.edu.in. साथ ही इस ईमेल पर अपने प्रश्न पूछ सकते हैं – accr@natboard.edu.in.  

DU OBE 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ओपेन बुक फेज टू एग्जाम की तारीखें की घोषित IAS Success Story: बचपन से थी IAS बनने की चाहत, ऐसे पूरा किया मुस्कान जिंदल ने पहले अटेम्पट में अपना सपना

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget