हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
HBSE, भिवानी ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वह अपना स्कोर कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) भिवानी ने रिजल्ट जारी कर दिया है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वह अपना स्कोर कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट बोर्ड के ऑफिशियल एचटीईटी पोर्टल पर उपलब्ध जारी किया गया है. इस बार टेट परीक्षा में कुल 1,92,220 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. वहीं परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की संख्या 31,847 रही. जिसका मतलब है कि क1ल 16.57 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में पास हुए हैं.
HTET 2025 में किस लेवल पर कितने अभ्यर्थी शामिल हुए?
बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार HTET 2025 में तीनों लेवल के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी. पीआरटी लेवल 1 में 31,402, टीजीटी लेवल 2 में 99,896 और पीजीटी लेवल 3 में 60,922 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. तीनों लेवल को मिलाकर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या 1,92,220 रही. परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों में ज्यादातर की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. बोर्ड के अनुसार कुल सफल उम्मीदवारों में से 30,883 अभ्यर्थी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करा चुके हैं, जबकि 964 उम्मीदवार इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए हैं.
ये भी पढ़ें-रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का एक और मौका
जिन सफल उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किसी कारण से नहीं हो पाया, उन्हें भी प्रक्रिया पूरी करने का एक और अवसर दिया जाएगा. ऐसे उम्मीदवारों के लिए भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय में अलग से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराया जाएगा. इसका शेड्यूल बोर्ड की ओर से जल्दी जारी किया जा सकता है.
ऐसे डाउनलोड करें HTET रिजल्ट
- हरियाणा टेट का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाए.
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए HTET रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- अब रिजल्ट पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- जानकारी सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- यहां उम्मीदवार अपने प्राप्त अंकों और क्वालीफाइंग स्टेटस को देख सकते हैं.
- रिजल्ट चेक करने के बाद स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
स्कोर कार्ड में मिलेगी यह जानकारी
HTET स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों से जुड़ी और परीक्षा में प्रदर्शन से संबंधित कई जानकारी दी जाएगी. इसमें उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर, पिता का नाम और कैटेगरी शामिल होगी. इसके अलावा स्कोर कार्ड में क्वालीफाइंग मार्क्स, कुल प्राप्त नंबर और विषय वार नंबर भी दर्ज होंगे. उम्मीदवारों को रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इन सभी डिटेल को अच्छी तरह जांचने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें-CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI























