एक्सप्लोरर

सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका

सैनिक स्कूल संबलपुर की भर्ती में पीजीटी के तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स और कंप्यूटर साइंस के पद शामिल है. टीजीटी में सोशल साइंस, जनरल साइंस, मैथमेटिक्स और इंग्लिश के पद शामिल है.

स्कूल में नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को लेकर सैनिक स्कूल संबलपुर, ओड़िशा ने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. भर्ती में पीजीटी और टीजीटी टीचर के अलावा पीईएम, पीटीआई कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट और लोअर डिवीजन क्लर्क के पद शामिल हैं. कुछ पदों पर नियुक्ति नियमित आधार पर होगी, जबकि कुछ पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे.

खास बात यह है कि भर्ती में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी पद रखे गए हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. वहीं उम्मीदवार आवेदन फॉर्म ऑफलाइन भरकर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए सैनिक स्कूल संबलपुर में 7 सितंबर तक भेज सकते हैं. 

किन पदों पर होगी भर्ती?

सैनिक स्कूल संबलपुर की ओर से जारी भर्ती में पीजीटी के तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स और कंप्यूटर साइंस के पद शामिल है. इसके अलावा टीजीटी में सोशल साइंस, जनरल साइंस, मैथमेटिक्स और इंग्लिश के पद शामिल है. नॉन टीचिंग और कॉन्ट्रैक्ट पदों में पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी) और एलडीसी शामिल है. भर्ती में पीजीटी मैथ्स के 2 पद हैं, जबकि बाकी सभी बताए गए पदों पर 1-1 वैकेंसी है. 

पदों के लिए कौन है एलिजिबल?

पीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट, बीएड या  निर्धारित इंटीग्रेटेड एमएड योग्यता मांगी गई है. पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए एमएससी कंप्यूटर साइंस या एमटेक जैसी योग्यता निर्धारित है. टीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री के साथ बीएड की योग्यता जरूरी है. इन पदों के लिए सीटीईटी पेपर-2 या टेट पास होना जरूरी है. वहीं पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन के लिए फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है. आर्ट मास्टर के लिए फाइन आर्ट, ड्राइंग एंड पेंटिंग्स क्लब, स्कल्पचर या ग्राफिक कार्ड में संबद्ध डिग्री की योग्यता है. इसके अलावा लैब असिस्टेंट के पद के लिए साइंस विषय से इंटरमीडिएट योग्यता होनी चाहिए. वहीं एलडीसी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. 

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

पीजीटी पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल है, जबकि टीजीटी पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए. पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन और आर्ट मास्टर के लिए आयु सीमा 21 से 50 साल है. लैब असिस्टेंट के लिए 21 से 50 साल तक की उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं. वहीं एलडीसी पद के लिए उम्र 18 से 50 साल निर्धारित है. इसके अलावा सैनिक स्कूल संबलपुर की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पहले लिखित परीक्षा के बाद स्किल प्रेक्टिकल टेस्ट और फिर इंटरव्यू से होगा. संविदा वाले पदों के लिए भी यही चयन प्रक्रिया रखी गई है. 

ये भी पढ़ें-रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर

सैलरी और आवेदन फीस 

नियमित पीजीटी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-8 के तहत 47,600 से 1,51,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा. इसके अलावा निर्धारित भत्ते भी दिए जाएंगे. वहीं टीजीटी पदों के लिए पे लेवल-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 तक वेतन मिलेगा. अन्य पदों के लिए महीने का वेतन अलग रखा गया है. इसके अलावा पीईएम-पीटीआई कम मैट्रन को 40,000, आर्ट मास्टर को 70,500, लैब असिस्टेंट को 33,000 और एलडीसी को 30,000 प्रतिमाह मिलेंगे.  

कितनी लगेगी आवेदन की फीस? 

आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 250 फीस रखी गई है. फीस प्रिंसिपल सैनिक स्कूल संबलपुर के खाते में जमा करनी होगी. इसके बाद आवेदन फाॅर्म जरूरी डॉक्यूमेंट और फीस की रसीद को डाक के माध्यम से स्कूल के एड्रेस पर भेजना होगा.  आवेदन स्कूल का एड्रेस प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल संबलपुर, पीओ-बसंतपुर, पीएस-बुर्ला, वाया सीएस चिपलिमा, गौशाला के पास जिला संबलपुर, ओड़िशा-768025 है. इस भर्ती से जुड़ी किसी जानकारी के लिए उम्मीदवार 9692200674 पर कांटेक्ट भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-14 बार असफलता फिर भी नहीं मानी हार, CDS-SSB पास कर 24 साल के किशु बने सेना में लेफ्टिनेंट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget