एक्सप्लोरर

10 हजार से अधिक पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, जानिए कहां से कर सकेंगे आवेदन

शिक्षक भर्ती के लिए 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने जा रही है. ऐसे में आप अपनी योग्यता अनुसार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. जानिए कहां और कैसे आप आवेदन कर सकते हैं और आपको कितनी सैलरी मिलेगी.

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 10,000 से अधिक शिक्षक पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जनवरी 2025 से शुरू होंगे, और उम्मीदवार 11 फरवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद, उम्मीदवार 28 जनवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे. इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 मार्च 2025 से किया जाएगा.

10 हजार से अधिक है वैकेंसी

यह शिक्षक भर्ती मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के तहत विभिन्न पदों के लिए है. इसमें माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल और संगीत-गायन वादन), प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत-गायन वादन और नृत्य) के पद शामिल हैं. उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में संबंधित पदों की जानकारी देख सकते हैं. यह सरकारी नौकरी के अवसर हैं, जो उन सभी अभ्यर्थियों के लिए हैं जो योग्य और इच्छुक हैं.

राज्य में विभिन्न पदों पर कुल 10,758 वैकेंसी उपलब्ध हैं. इनमें से 7929 वैकेंसी माध्यमिक शिक्षक (विषय) के लिए हैं, 338 वैकेंसी माध्यमिक शिक्षक खेल के लिए, 392 वैकेंसी माध्यमिक शिक्षक संगीत (गायन वादन) के लिए, 1377 वैकेंसी प्राथमिक शिक्षक खेल के लिए, 452 वैकेंसी प्राथमिक शिक्षक संगीत (गायन वादन) के लिए और 270 वैकेंसी प्राथमिक शिक्षक-नृत्य के लिए हैं.

यह चाहिए योग्यता

इस शिक्षक भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (2018/2023) में निर्धारित प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है. इसके अलावा, संबंधित विषय में स्नातक डिग्री या प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, जिन अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन डिग्री और शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय बीएड डिग्री है, वे भी आवेदन कर सकते हैं. 

इसके अलावा, 12वीं के साथ प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में चार वर्षीय बीएलएड डिग्री रखने वाले या बी.ए बी.एड/बी.एससी. बीएड/बी.ए.एड/बी.एससी.एड या समकक्ष योग्यता वाले अभ्यर्थी भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं. अन्य विषयों के लिए योग्यता संबंधी अलग-अलग मानदंड तय किए गए हैं, जिसकी पूरी जानकारी अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं.

आयु सीमा  

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग है. अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है, वहीं एमपी के मूल निवासी अनारक्षित महिलाओं के लिए यह 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है. अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए भी अधिकतम आयु 45 वर्ष है. आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी.  

वेतन  

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों का प्रारंभिक वेतन 25,300 रुपये से 32,800 रुपये तक हो सकता है. इसके अतिरिक्त, महंगाई भत्ता अलग से प्रदान किया जाएगा.  

आवेदन शुल्क  

इस शिक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं, केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है.  

परीक्षा तिथि  

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 मार्च 2025 से शुरू होगा. पहले पाली के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 7 से 8 बजे के बीच पहुंचना होगा, जबकि दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच केंद्र पर पहुंचना होगा. इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से कर सकते हैं ऐसे डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Teacher Dress Code 2026: अब जींस-टीशर्ट पहन कर स्कूल नहीं जाएंगे बिहार के टीचर, फॉर्मल ड्रेस हुई अनिवार्य
अब जींस-टीशर्ट पहन कर स्कूल नहीं जाएंगे बिहार के टीचर, फॉर्मल ड्रेस हुई अनिवार्य
UPTET Controversy 2026: UPTET 2026 का रिजल्ट फिर से होगा जारी, अब 148 प्रश्नों से तय होगी पात्रता
UPTET 2026 का रिजल्ट फिर से होगा जारी, अब 148 प्रश्नों से तय होगी पात्रता
Air Marshal Ashutosh Dixit: आज वायुसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, कितनी बढ़ेगी सैलरी?
आज वायुसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, कितनी बढ़ेगी सैलरी?
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget