एक्सप्लोरर

MP Board 12th Result 2021: मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम की तिथि और समय घोषित, जानें कब आएगा रिजल्ट

MPBSE MP Board 12th Result 2021 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा कर दी है. एमपी बोर्ड 12वीं परिणाम 29 जुलाई को दोपहर 12बजे घोषित किए जाएंगे.

देश के तमाम राज्य अब बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर रहे हैं. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश राज्य ने भी 12वीं कक्षा के परिणाम की तारीख का एलान कर दिया है.मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने घोषणा की है कि कक्षा 12 के छात्रों का परिणाम 29 जुलाई को जारी किया जाएगा. बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के नतीजे दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे. वहीं परिणाम जारी हो जाने के बाद  छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

ऑल्टरनेटिव असेसमेंट के आधार पर जारी किए जाएंगे 12वीं के रिजल्ट

इस साल कोरोना महामारी की वजह से 12वीं कक्षा के लिए परीक्षाएं आयोजित नहीं की गईं थी इसलिए छात्रों के परिणाम ऑल्टरनेटिव असेसमेंट के आधार पर घोषित किए जाएंगे.  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले एक घोषणा में कहा था कि छात्रों के मूल्यांकन और परिणाम बनाने का आधार मंत्रियों के एक समूह द्वारा विशेषज्ञों के परामर्श से तय किया जाना है.

इन वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा MPBSE 12वीं रिजल्ट 2021

मध्य प्रदेश बोर्ड ने MPBSE 12वीं रिजल्ट 2021 की तारीख की घोषणा करने के साथ ही उन सभी वेबसाइट्स की लिस्ट भी जारी की है जिन पर एमपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2021 और ई-मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर पाएंगे. बता दें कि एमपी 12वीं के नतीजे मध्य प्रदेश सरकार के रिजल्ट पोर्टल mpresults.nic.in पर और बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जारी किया जाएगा. इनके अलावा छात्र अपना परिणाम मोबाइल ऐप पर भी देख सकेंगे. ऐप पर 12वीं का परिणाम देखने के लिए गूगल के प्ले स्टोर से MPBSE Mobile App या MP Mobile App डाउनलोड करना होगा और इसके बाद इसमें अपने रिजल्ट को जानें पर क्लिक करना होगा. इसके बाद अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट पर क्लिक करना होगा. ये करने के बाद छात्र अपना MPBSE 12वीं परिणाम 2021 को देख पाएंगे.  

30 अप्रैल से शुरू होनी थी 12वीं की परीक्षाएं

इससे पहले 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होनी थीं, लेकिन महामारी के कारण एग्जाम स्थगित कर दिए गए थे. अधिकारियों ने जुलाई के महीने में ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करने के तरीकों पर चर्चा की. हालांकि, कोविड -19 की दूसरी लहर के कारण परीक्षाएं बाद में रद्द कर दी गईं. हालांकि पिछले साल बोर्ड कक्षा 12 के छात्रों के लिए सभी परीक्षाएं आयोजित करने में कामयाब रहा था और परीक्षाओं के आधार पर परिणाम तैयार किया, 2021 में महामारी की स्थिति ने परीक्षा आयोजित करने के लिए अनुकूल स्थिति प्रदान नहीं की.

ये भी पढ़ें

DU Result 2021: बीए और CBCS कोर्सेस के फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Punjab Police Recruitment 2021: SI के 560 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज है आखिरी तारीख

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-हरिद्वार में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज भी बंद
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
10 जुलाई को दिल्ली-NCR में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कहां होगी पढ़ाई? देखें लिस्ट
10 जुलाई को दिल्ली-NCR में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कहां होगी पढ़ाई? देखें लिस्ट

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget