एक्सप्लोरर

IPS Swarn Prabhat: कौन हैं मोतिहारी एसपी IPS स्वर्ण प्रभात? जानिए क्यों हैं इस समय चर्चा में

IPS स्वर्ण प्रभात इन दिनों सोशल मीडिया के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा में हैं. वो मौजूदा समय में बिहार के मोतिहारी में एसपी के पद पर तैनात हैं. आइए जानते हैं कौन हैं IPS स्वर्ण प्रभात?

बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. गुरुवार को बजट सत्र का 5वां दिन था, जब सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई. इस दौरान सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर जोरदार हंगामा हुआ. सत्र के दौरान विशेष रूप से मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात की चर्चा हुई, जो सदन में छा गए. आइए जानते हैं कौन हैं आईपीएस स्वर्ण प्रभात?

इस लिए स्वर्ण प्रभात आए चर्चा में 

आरजेडी विधायक सतीश कुमार ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज लोग बीपीएससी को 'बिहार पेपर स्कैम कमिशन' कहते हैं. उन्होंने बताया कि बीपीएससी के छात्र महीनों से धरना दे रहे हैं और परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस मांग को स्वीकार नहीं किया जा रहा है. उन्होंने बापू परीक्षा परिसर के 12 हजार छात्रों को विशेष अवसर देने का भी उल्लेख किया.

विधायक सतीश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार की स्थिति ऐसी हो गई है कि बेरोजगार नौजवान स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लेने के बाद नौकरी ढूंढ रहा है, और सर्टिफिकेट केस होने पर पुलिस उसे खोज रही है. उन्होंने कहा कि यह हर स्टूडेंट को कर्जदार बना रहा है.

इन आरोपों के जवाब में भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने विपक्ष को घेरते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "इनके (आरजेडी) समय जंगलराज था. सीएम हाउस में अपराधी बैठते थे. अपहरणकर्ता को संरक्षण मिलता था. सुशासन की सरकार में अपराधियों की कोई जगह नहीं है. जाइए मोतिहारी में... स्वर्ण प्रभात एसपी हैं. एक दिन में 200-200 घर की कुर्की जब्ती होती है."

कौन हैं IPS स्वर्ण प्रभात?

स्वर्ण प्रभात 2017 बैच के बिहार कैडर के IPS अधिकारी हैं, जो मूल रूप से भोजपुर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने 105 रैंक के साथ UPSC की परीक्षा पास की थी. वे भोजपुर के तरारी प्रखंड के मोआप कला के कौशलेश कुमार सिन्हा और ललिता देवी के पुत्र हैं.

आईआईटी से की है पढ़ाई 

UPSC में सफलता से पहले वे IITian थे. स्वर्ण प्रभात ने IIT खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी. उसके बाद उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में नौकरी की. अच्छे पैकेज पर दो साल नौकरी करने के बाद उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी और UPSC की तैयारी में जुट गए.

दूसरे अटेम्प्ट में निकाला UPSC

पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन हार न मानते हुए वे पूरे मन से तैयारी में लगे रहे. दूसरे प्रयास में उन्होंने UPSC की परीक्षा पास करते हुए 105वां रैंक हासिल किया. पटना में कई संगीन मामलों में उन्होंने बेहतरीन कार्य किया है.

मोतिहारी में कार्यकाल और प्रभाव

सितंबर 2024 में स्वर्ण प्रभात को मोतिहारी का एसपी नियुक्त किया गया. इससे पहले वे गोपालगंज के एसपी थे, जहां उन्होंने अपराधियों के बीच खौफ पैदा किया था. उनके सख्त एक्शन की वजह से अपराधी थर-थर कांपते थे. गोपालगंज में उनके कार्यकाल के दौरान कई बड़े शराब माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा गया था.

मोतिहारी में एसपी के रूप में उनके कार्यकाल में मादक पदार्थों की तस्करी, जमीन माफिया, बालू माफिया और शराब माफिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है. नेपाल सीमा से सटे इस जिले में तस्करी की चुनौतियों का सामना करते हुए, उन्होंने खुफिया तंत्र को मजबूत किया है.

इस प्रकार, बिहार विधानसभा के बजट सत्र में स्वर्ण प्रभात का नाम चर्चा का विषय बना, जिन्हें एक सख्त और प्रभावशाली पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है, जिनका नाम सुनकर अपराधी थर-थर कांपते हैं.

यह भी पढ़ें: होमगार्ड के DIG और पुलिस के डीआईजी में कौन ज्यादा पावरफुल, जानें किसकी सैलरी ज्यादा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget