एक्सप्लोरर

ईरान में कितना सस्ता है MBBS करना, भारत के मुकाबले कितने ज्यादा नौकरी मिलने के चांस?

भारत में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में MBBS की फीस 50 लाख से 1 करोड़ तक पहुंच जाती है. ईरान की यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों को NEET स्कोर के आधार पर एडमिशन मिल जाता है.

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की चिंताओं को बढ़ा दिया था. लेकिन अब दोनों देशों के बीच सीजफायर का एलान हो गया है. मगर जब दोनों देश एक दूसरे के ऊपर ड्रोन और मिसाइलों की बरसात कर रहे थे तो भारत के लिए यह संकट और भी गहरा हो गया था. दरअसल, ईरान में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र हैं. इन छात्रों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार ने 'ऑपरेशन सिंधु' नाम से विशेष मिशन की शुरुआत की.

भारत में हर साल करीब 20 लाख छात्र नीट की परीक्षा देते हैं, लेकिन सरकारी मेडिकल सीटें सिर्फ एक लाख के करीब होती हैं. इतनी अधिक प्रतिस्पर्धा के कारण हर योग्य छात्र को दाखिला नहीं मिल पाता. ऐसे में छात्र विदेश का रुख करते हैं, जहां एडमिशन की प्रक्रिया थोड़ी आसान होती है.

यह भी पढ़ें:  JNU में फिर उठी अपनी एंट्रेंस परीक्षा की मांग, छात्रसंघ का आंदोलन तेज; जानें छात्रों की मांग और कुलपति का रुख

कितनी है फीस

भारत के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई पर 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का खर्च आ जाता है, जबकि ईरान में यही कोर्स 15 से 25 लाख रुपये में पूरा हो सकता है. रहने और खाने का खर्च भी वहां बहुत कम है लगभग 10 से 12 हजार रुपये महीना.

ईरान में मेडिकल कॉलेजों में दाखिला नीट के स्कोर से होता है, लेकिन यहां अलग-अलग एंट्रेंस टेस्ट देने की जरूरत नहीं होती. साथ ही विदेशी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने का ग्लोबल टैग भी मिलता है, जिससे करियर में इंटरनेशनल एक्सपोजर और अवसर बढ़ते हैं.

यह भी पढ़ें: LIC हाउसिंग फाइनेंस में अप्रेंटिस के 250 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, एग्जाम 3 जुलाई को

ईरान में पढ़ने वाले भारतीय छात्र कहां पढ़ते हैं?

ईरान में कई नामी मेडिकल यूनिवर्सिटीज हैं, जहां भारतीय छात्र पढ़ाई करते हैं. इनमें शाहिद बेहेश्टी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी, तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, हमादान यूनिवर्सिटी, गोलेस्तान यूनिवर्सिटी और केरमान यूनिवर्सिटी शामिल हैं.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ईरान में करीब 10 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं, जिनमें 1500 से ज्यादा छात्र हैं. इनमें से अधिकतर छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं.

भारत के मुकाबले नौकरी के चांस?

ईरान से MBBS करना सस्ता और आसान जरूर है, लेकिन भारत या विदेशों में नौकरी पाने के लिए रास्ता इतना भी आसान नहीं होता. ईरान से पढ़ाई करने के बाद भारत में डॉक्टर बनने के लिए FMGE परीक्षा पास करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: NEET Result के बाद MBBS नहीं मिला? घबराएं नहीं, ये हैं मेडिकल फील्ड के टॉप करियर ऑप्शंस

FMGE पास करने के बाद भी भारत में प्रैक्टिस शुरू करने से पहले एक साल की इंटर्नशिप करनी होती है, जिसके लिए कई राज्यों में सीटों की कमी होती है.  विदेशों की बात करें तो मिडिल ईस्ट देशों में थोड़े बेहतर मौके मिल सकते हैं, लेकिन यूरोप और अमेरिका में अलग मेडिकल एग्जाम पास करने होते हैं, जिसमें काफी मेहनत लगती है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget