एक्सप्लोरर

महाकुंभ में उमड़ रही भीड़ के चलते एग्जाम देने वालों को बड़ी राहत, टाल दी गई है ये बड़ी परीक्षा

Mahakumbh 2025: भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 15 फरवरी तक कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है. हालांकि, बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन जारी रहेगी.

DELED Exam: पिछले करीब एक महीने से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिसमें रोजाना लाखों लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. इस बड़े आयोजन के चलते सबसे ज्यादा परेशानी प्रयागराज में रहने वाले लोगों को हो रही है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई जगहों को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है, जिसके चलते एग्जाम देने जा रहे छात्रों और बाकी लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. इसी को देखते हुए अब प्रशासन की तरफ से कई दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं, जिनमें अब बताया गया है कि भारी भीड़ को देखते हुए डीएलएड के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं फिलहाल टाल दी गई हैं. 

परीक्षा टालने के आदेश हुए जारी
जानकारी के मुताबिक महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो रही है, जिसके चलते परीक्षाएं देने वाले बच्चों पर असर पड़ सकता है और कई लोगों की परीक्षा छूट सकती है. ऐसे में डीएलएड परीक्षाएं टाल दी गई हैं. परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं. जिसके बाद उन तमाम उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली है, जिन्हें इस परीक्षा में शामिल होना था. 

शहर में भीड़, स्कूल 15 फरवरी तक बंद
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 15 फरवरी तक कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है. हालांकि, बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन जारी रहेगी. इस बीच, ICSE और CISE बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. ऐसे में उन छात्रों को राहत दी गई है, जो भारी भीड़ के चलते परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पा रहे हैं. बताया गया है कि अगर कोई छात्र जाम में फंसकर परीक्षा नहीं दे पाता है, तो बोर्ड उसके लिए नई तारीख पर परीक्षा आयोजित करेगा.

महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब
महाकुंभ 2025 के 32वें दिन भी संगम नगरी श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरी रही. मंगलवार सुबह 8 बजे तक 14.79 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके थे. अब तक 48.29 करोड़ से ज्यादा भक्त महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि अब प्रयागराज और आसपास के जिलों के श्रद्धालु भी परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाने पहुंचेंगे.

स्नान के बाद घर लौटने के लिए जूझते रहे श्रद्धालु
माघ पूर्णिमा के स्नान के बाद श्रद्धालुओं को घर लौटने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर रातभर भीड़ बनी रही. कई श्रद्धालु गाड़ियों के इंतजार में भटकते रहे, तो कुछ को मजबूरी में रैन बसेरों का सहारा लेना पड़ा. श्रद्धालुओं की भीड़ और ट्रेन संचालन पर नजर रखने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेलवे बोर्ड के वॉर रूम पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो. उन्होंने स्पेशल ट्रेनों के संचालन को बढ़ाने के भी निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें - CISCE आज से शुरू कर रहा 12वीं की परीक्षा, एग्जाम में शामिल होने से पहले जान लें ये बातें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget