एक्सप्लोरर

‘पैसे के कारण न रुके किसी बच्चे की पढ़ाई’ द कपिल शर्मा शो में खान सर ने किए ऐसे खुलासे की छलक गए आंसू

Khan Sir In TKSS: द कपिल शर्मा शो में इस बार खान सर ने अपनी कोचिंग में आने वाले कुछ गरीब बच्चों के संघर्ष को साझा किया. उनकी कहानियां सुनकर सभी की आंखों से आंसू छलक गए.

द कपिल शर्मा शो में हमेशा हंसने-हंसाने का सिलसिला चलता रहता है. जो भी सेलिब्रेटी इस शो में आते हैं वे कपिल की चुटकियों पर हंस-हंसकर लोट पोट हो जाते हैं. हालांकि इस बार का शो थोड़ा अलग होने वाला है जिसमें कई मोटिवेशनल स्पीकर्स को बुलाया गया है. इन्होंने अपने-अपने क्षेत्र के अनुभव दर्शकों के साथ साझा किए. इनमें खान सर ने भी अपने एक्सपीरियंस सुनाए, जिन्हें सुनकर हमेशा हंसते रहने वाले कपिल की आंखों में भी आंसू आ गए. खान सर ने गरीबी से जूझते कुछ ऐसे छात्रों के किस्से शेयर किए की शो की जज अर्चना पूरन सिंह भी इमोशनल हो गईं.

ऐसा क्या कहा खान सर ने

खान सर ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि उनके पास ऐसे बच्चे भी आते हैं जो मजदूरी करके या दूसरों के घर बर्तन मांजकर पैसा लाते हैं. ऐसे छात्रों से फीस लेने में उनके हाथ कांप जाते हैं. वे बताते हैं कि उन्होंने यूपीएससी की फीस जोकि 2.5 लाख तक है को घटाकर 7.5 हजार रुपये कर दिया ताकि पैसे की कमी के कारण बच्चे को पढ़ाई से वंचित न रहना पड़े.

आपको कम लगते होंगे 7.5 हजार रुपये

उन्होंने आगे कहा कि सुनने वाले को लगेगा कि 7.5 हजार रुपये होते ही क्या हैं. पर उन बच्चों से पूछिए जो मजदूरी करके ये पैसा इकट्ठा करते हैं. वे कहते हैं कि उनके एक बैच में एक लड़की ने शाम की कोचिंग को सुबह शिफ्ट करने के लिए कहा, वजह पूछने पर पता चला कि शाम को उसे कहीं बर्तन मांजने जाना होता है.

कैसे लूं ऐसे छात्रों से पैसा

ऐसे ही एक और छात्र का अनुभव शेयर करते हुए खान सर बताते हैं कि एक बच्चा है जो नाव में बालू भरता है और जब वो बालू बिकती है तो उसे पैसे मिलते हैं. ऐसा बच्चा जब इतनी मेहतन और मुश्किल से कमाया हुआ पैसा लाकर मेरे हाथ में देता है तो उस पैसे को लेने में मेरे हाथ कांप जाते हैं. ऐसे अनुभव खान सर ने कपिल शर्मा शो में शेयर किए.

सबको किया इमोशनल

वे आगे कहते हैं कि उनका सपना है कि इस देश के किसी बच्चे की पढ़ाई पैसे की वजह से न रुके. वे इसी वजह से अपने तरीके से इन छात्रों की जितनी हो सकती है मदद करते हैं. खान सर के अनुभव सुनकर वहां बैठे सभी लोग इमोशनल हो गए और लाफ्टर किंग कपिल शर्मा भी अपने आंसू नहीं रोक पाए.

यह भी पढ़ें: होमगार्ड के बंपर पद पर निकली भर्तियां 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
NMC draft 2026: अब For-Profit कंपनियां भी खोल सकेंगी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, क्या इससे और महंगी होगी मेडिकल की पढ़ाई? 
अब For-Profit कंपनियां भी खोल सकेंगी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, क्या इससे और महंगी होगी मेडिकल की पढ़ाई? 
Air Force Pilot vs Commercial Pilot Salary : एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट... कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित
एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट... कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित
Himachal Police Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget