एक्सप्लोरर

KBC में 5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार बने BPSC के टीचर, अब स्कूली बच्चों को देंगे शिक्षा

KBC Winner Sushil Kumar: केबीसी में 5 करोड़ जीतने वाले सुशील कुमार का सेलेक्शन बीपीएससी टीचर भर्ती के लिए हो गया है. अब वे अपने होम टाउन के सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाएंगे.

KBC Winner Sushil Kumar Becomes BPSC Teacher: केबीसी का नाम जब-जब आता है तब-तब बिहार के सुशील कुमार की चर्चा जरूर होती है. साधारण से बैकग्राउंड के सुशील ने केबीसी में पांच करोड़ जीतकर ऑडियंस का दिल भी जीत लिया था. सुशील कुमार एक बार सुर्खियों में हैं और इस बार इसकी वजह केबीसी नहीं बल्कि बीपीएससी टीचर भर्ती परीक्षा है. सुशील ने इस रिक्रूटमेंट एग्जाम को पास कर लिया है और अब वे टीचर बनकर सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाएंगे. सुशील ने 119वीं रैंक के साथ परीक्षा पास की है.

कब जीते थे केबीसी

सुशील कुमार ने साल 2011 में केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति में पांच करोड़ की रकम जीती थ. तभी से वे लाइम लाइट में आ गए. बीच में उनके कंगाल होने की अफवाहें भी फैली. आज से करीब 12 साल पहले केबीसी जीतने वाले सुशील कुमार अब बीपीएससी की परीक्षा पास करके टीचर बनेंगे और सरकारी स्कूल के बच्चों को शिक्षा देंगे.

कहां होगी पोस्टिंग

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशील की पोस्टिंग होमटाउन मोतिहारी में ही होगी. वे यहीं के रहने वाले हैं और मनोविज्ञान या साइकोलॉजी विषय बच्चों को पढ़ाएंगे. सुशील का सेलेक्शन क्लास 11वीं-12वीं के बच्चों को पढ़ाने के लिए हुआ है. बता दें कि बीपीएससी टीचर भर्ती फेज -2 के दूसरे चरण में सुशील का चयन हुआ है.

इस क्लास के लिए भी हुआ है चयन

क्लास 11वीं और 12वीं के साथ ही सुशील का चयन क्लास 6वीं से 8वीं तक के लिए भी हुआ है. इन क्लास में सुशील का चयन सोशल साइंस विषय के लिए हुआ है और यहां उनकी रैंक 1692 आयी है. अभी काउंसलिंग नहीं हुई है. काउंसलिंग होते ही सुशील को पोस्टिंग मिल जाएगी और वे नौकरी शुरू कर देंगे.

पांच करोड़ जीते थे

केबीसी में पांच करोड़ जीतने के बाद सुशील एकाएक सेलिब्रेटी बन गए थे. पूरे देश में लोग उन्हें पहचानने लगे थे और वे अमिताभ बच्चन के 15 सवालों के सही जवाब देकर वे सुर्खियों में छा गए थे. केबीसी में ये रकम जीतने के बाद भी उन्होंने खुद को ताम-झाम से दूर रखा और अब टीचर बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: सेक्शन ऑफिसर के पद पर निकली भर्ती, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश या ट्रैफिक जाम की वजह से छूटा एग्जाम तो कौन होगा इसका जिम्मेदार, कहां कर सकते हैं शिकायत?
नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
बेटियां लिख रही हैं हायर एजुकेशन की नई कहानी, लगातार सातवें साल लड़कों से आगे; STEM में भी बढ़ी मजबूत भागीदारी
बेटियां लिख रही हैं हायर एजुकेशन की नई कहानी, लगातार सातवें साल लड़कों से आगे; STEM में भी बढ़ी मजबूत भागीदारी

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget