एक्सप्लोरर

UPSSSC Recruitment 2024: UPSSSC स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है जरूरी योग्यता

UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में स्टेनोग्राफर के बंपर पदों पर भर्ती निकली है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर 2024 से शुरू कर दी गई है. उम्मीदवारों के पास अगर उपयुक्त योग्यता और सरकारी नौकरी की तलाश है, तो वे यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया जाता है कि वे समय से पहले अपना आवेदन पत्र भर लें.

इस भर्ती के तहत कुल 661 स्टेनोग्राफर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. उम्मीदवार भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं.

पात्रता मानदंड

यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पहले UPSSSC PET 2023 का वैलिड स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है. इसके अलावा, उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना चाहिए. कैंडिडेट की हिंदी टाइपिंग स्पीड कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट और स्टेनोग्राफी में 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास CCC सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.

उम्र सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखते हुए की जाएगी. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए समान है. आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है.

आवेदन प्रक्रिया

  • स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें.
  • पंजीकरण के बाद, अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत विवरण भरकर आवेदन पत्र को पूरा कर सकते हैं.
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और आवेदन पत्र को सबमिट कर देना होगा.
  • अंत में, फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: आईआईटी दिल्ली में शुरू हुआ जनरेटिव AI का सर्टिफिकेट कोर्स, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल में निकली भर्ती, इन लोगों को मिलेगा मौका
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget