एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस में निकली 176 पदों पर भर्ती, केवल ये कैंडिडेट्स ही कर सकते हैं अप्लाई

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने मोटर परिवहन शाखा में मुख्य आरक्षी (मोटर परिवहन) के 176 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. आइए जानते हैं इस वैकेंसी के लिए कौन अप्लाई कर सकता है.

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देखने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने मोटर परिवहन शाखा में मुख्य आरक्षी (मोटर परिवहन) के 176 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के लिए आवेदन केवल उन्हीं कर्मचारियों से स्वीकार किए जाएंगे, जो फिलहाल यूपी पुलिस में आरक्षी चालक या मुख्य आरक्षी चालक के पद पर कार्यरत हैं.

यह भर्ती केवल उन कर्मचारियों के लिए है, जो इस समय विभिन्न जनपदों, इकाइयों और पीएसी वाहिनियों में चालक के रूप में तैनात हैं. बाहरी उम्मीदवार या नए आवेदक इस भर्ती में शामिल नहीं हो सकते.

कैसे होगा चयन?

  • पहला चरण – लिखित परीक्षा

यह परीक्षा कुल 70 अंकों की होगी. केवल वही उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठ सकते हैं, जो वर्तमान में आरक्षी चालक या मुख्य आरक्षी चालक के पद पर कार्यरत हैं.

  • दूसरा चरण – व्यावहारिक तकनीकी ज्ञान परीक्षा

इसमें केवल वही उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे, जो पहले चरण में सफल होंगे. यह परीक्षा 50 अंकों की होगी और इसमें उम्मीदवारों की तकनीकी समझ और ड्राइविंग कौशल की जांच की जाएगी.

दोनों चरण पूरे करने के बाद अभ्यर्थियों के सेवाभिलेख (Service Records) का भी मूल्यांकन किया जाएगा. सेवा नियमावली के अनुसार उनके कार्यकाल और अनुभव के आधार पर अंक दिए जाएंगे. अंतिम चयन सूची इन्हीं अंकों और योग्यताओं के आधार पर तैयार होगी.

कब और कहां होगी परीक्षा?

यूपी पुलिस मुख्य आरक्षी (मोटर परिवहन) भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 5 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगी. परीक्षा स्थल लखनऊ विश्वविद्यालय (ओल्ड कैम्पस), यूनिवर्सिटी रोड, बादशाहबाग, हनुमान सेतु के पास, लखनऊ – 226007 तय किया गया है.

प्रवेश पत्र कैसे मिलेगा?

इस भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे.

स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी

चयन प्रक्रिया के अंत में सभी अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण (Medical Test) भी किया जाएगा. इसमें सफल होना अनिवार्य है. अगर कोई उम्मीदवार स्वास्थ्य परीक्षण में असफल होता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी.

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया तकनीकी सेवा परिपत्र के माध्यम से पूरी की जाएगी. चूंकि यह केवल विभागीय परीक्षा है, इसलिए आवेदन करने का तरीका भी आंतरिक प्रक्रिया के अनुसार होगा. इच्छुक उम्मीदवारों को बोर्ड की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा.

यह भी पढ़ें - MP Police Recruitment 2025: एमपी में निकली पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती, भरे जाएंगे 7500 पद, जानें तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
HPCL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, 358 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेंगे 25,000
चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?
चीन में रोबोट्स की वजह से बढ़ी बेरोजगारी, जानें किन सेक्टरों में छिन रहीं नौकरियां?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget