एक्सप्लोरर

UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस में 22 हजार भर्तियां, कॉन्स्टेबल से लेकर जेल वार्डर तक होगा चयन

UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल समेत 22,605 पदों पर बड़ी भर्ती नवंबर 2025 में निकलेगी. ये मौका युवाओं के लिए बेहद सुनहरा अवसर होगा.

UP Police Jobs 2025: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है. लंबे समय से जिस भर्ती का इंतजार था, वह अब हकीकत बनने जा रही है. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने आधिकारिक कैलेंडर में ऐलान किया है कि नवंबर 2025 में कॉन्स्टेबल के 22,605 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी. इस भर्ती में नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला पीएसी, सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर और घुड़सवार पुलिस में उम्मीदवारों को नौकरी का मौका मिलेगा.

यह घोषणा यूपी सरकार के मिशन रोजगार के तहत की गई है. अगस्त माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में 30 हजार नई भर्तियां निकालने की बात कही थी. अब उसका बड़ा हिस्सा नवंबर में सामने आएगा.

क्या कहता है कैलेंडर?

कैलेंडर के अनुसार, पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के कुल 921 पदों के लिए परीक्षा अक्टूबर और नवंबर 2025 में कराई जाएगी. वहीं, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,129 पदों की लिखित परीक्षा भी इन्हीं महीनों में होगी. उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी और विशेष सुरक्षा बल में 4,543 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति अगस्त 2025 में जारी की जाएगी. इसके अलावा सहायक रेडियो परिचालक के 44 पदों और कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अक्टूबर-नवंबर 2025 में शुरू होगी.

कॉन्स्टेबल भर्ती

सबसे ज्यादा चर्चा कॉन्स्टेबल की भर्ती को लेकर है. नवंबर 2025 में आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला पीएसी, सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर और घुड़सवार पुलिस के 22,605 पदों पर भर्ती निकलेगी. इसके बाद दिसंबर 2025 में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 345 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति आएगी.

यह भी पढ़ें - DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली में निकली 615 पदों पर वैकेंसी, आज है अप्लाई करने का आखिरी चांस

बोर्ड ने साझा की जानकारी 

​भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती की जानकारी भी साझा की है. उपनिरीक्षक और समकक्ष 4,543 पदों पर हाल ही में आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इस भर्ती के लिए 15 लाख 75 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. इनमें करीब 11.66 लाख पुरुष और 4.09 लाख महिलाएं शामिल हैं. यह आंकड़ा बताता है कि यूपी पुलिस की भर्तियों के लिए युवाओं में कितना उत्साह है.

यह भी पढ़ें - रेखा ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं या जया भादुड़ी? देख लें पुराने जमाने की इन दो हसीनाओं की डिग्री

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
Doctors Salary Hike: हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये
हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget