एक्सप्लोरर

MHT CET Result 2022: IIT में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहती हैं तंजील वेलास्कर 

MHT CET Result Tanzeel Velaskar: मुंबई के वडाला की रहने वाली तंजील वेलास्कर ने पीसीएम ग्रुप में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. अब उनका लक्ष्य आईआईटी से कंप्यूटर विज्ञान की पढ़ाई करना है.

MHT CET Result 2022: एमएचटी सीईटी पीसीबी, पीसीएम परीक्षा का रिजल्ट 15 सितंबर 2022 को जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में पीसीएम ग्रुप से 13 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल मिला है. इन 13 छात्रों में से एक हैं मुंबई के वडाला की रहने वाली तंज़ील वेलास्कर. 18 साल की तंज़ील वेलास्कर का सपना है कि वो किसी भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करें.  गुरुवार शाम जारी किए गए MHT CET पीसीबी, पीसीएम परीक्षा रिजल्ट में PCM ग्रुप से 13 छात्रों और PCB से 14 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल अंक मिले हैं. मुंबई की तंज़ील वेलास्कर भी पीसीएम ग्रुप के 13 उम्मीदवारों में शामिल है, जिन्होंने पीसीएम ग्रुप में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. 

कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं तंजील

पेस जूनियर कॉलेज में पढ़ने वाली 18 साल की तंज़ील वेलास्कर का सपना कंप्यूटर विज्ञान में पढ़ाई करने का है. वो किसी भी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में एडमिशन मिलने की उम्मीद कर रही हैं. तंज़ील का कहना है कि, मैं कंप्यूटर के क्षेत्र में रिसर्च करना चाहती हूं और मेरे जेईई एडवांस स्कोर की वजह से मुझे आईआईटी में एडमिशन मिल सकता है. तंज़ील ने आगे कहा कि उन्हें अगर किसी भी आईआईटी में कंप्यूटर साइंस में एडमिशन मिलता है तो उन्हें बहुत खुशी होगी. उन्होंने कहा कि, कंप्यूटर के लिए जुनून के कारण मैंने इंजीनियर बनने का विकल्प चुना है. 

जेईई तैयारी के लिए की कड़ी मेहनत

तंज़ील ने बताया कि इस मुकाम को पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. उनकी कामयाबी में उनके शिक्षकों के साथ माता-पिता का बहुत बड़ा हाथ है. तंजील ने कहा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से वो जेईई की तैयारी कर रही थीं. इस दौरान वो किसी भी एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज से बचती थीं. तंजील, वड़ाला के कारोबारी की एकलौती संतान हैं. 
 
इस साल एमएचटी सीईटी परीक्षा के लिए कुल 6,05,944 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 2,82,070 उम्मीदवारों ने पीसीएम के लिए और 3,23,874 उम्मीदवारों ने पीसीबी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. रजिस्ट्रेशन कराने वाले कुल उम्मीदवारों में से, 4,67,379 परीक्षा के लिए शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें-

​​IOCL Recruitment 2022: IOCL में निकली इंजीनियरिंग असिस्टेंट सहित कई पर वैकेंसी, ये करें अप्लाई

​​NABARD में निकली डेवलपमेंट असिस्टेंट के पद पर वैकेंसी, यहां देखें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget