एक्सप्लोरर

SSC JE 2023: नोटिस जारी, 1324 पद के लिए इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई, देखें जरूरी डिटेल

SSC JE Notification 2023: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जेई एग्जामिनेशन 2023 का नोटिस रिलीज कर दिया है. 1300 से ज्यादा पद के लिए इस तारीख के पहले फॉर्म भरना है और एग्जाम इस दिन होगा.

SSC JE Notification 2023 Released: एसएससी ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन रिलीज कर दिया है. इसे देखने के लिए कैंडिडेट्स एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता है – ssc.nic.in. वे उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे पात्रता से लेकर दूसरे डिटेल जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सेंट्रल गवर्नमेंट के बहुत से विभागों जैसे सीपीडब्ल्यूडी, एमईएस, बीआरओ, एनटीआरओ आदि में इंजीनियर्स की नियुक्ति होगी.

किस तारीख तक खुला है एप्लीकेशन लिंक

एसएससी के इन पद पर आवेदन करने के लिए लिंक एक्टिव हो गया है. इन पद के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट है 16 अगस्त 2023. यही फीस भरने की भी लास्ट डेट है. वहीं एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने और करेक्शन के चार्जेस जमा करने की डेट है 17 से 18 अगस्त 2023.

परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2023 के महीने में किया जाएगा. तारीख अभी जारी नहीं हुई है. लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

इतनी मिलेगी सैलरी

इन पद पर सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा. इसमें कंप्यूटर बेस्‍ड लिखित परीक्षा भी शामिल है. सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को ग्रुप बी (नॉन-गजेटेड) श्रेणी के हिसाब से महीने के 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक सैलरी मिलेगी.

देना होगा इतना शुल्क

इन वैकेंसी के लिए पात्रता पद के मुताबिक है जिसके बारे में पता करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 1324 पद भरे जाएंगे.

जहां तक शुल्क की बात है तो एसएससी जेई पद के लिए आवेदन करने के लिए फीस 100 रुपये है. महिला कैंडिडेट्स, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी और एक्स-सर्विसमैन को किसी प्रकार की कोई राशि शुल्क के रूप में नहीं देनी है.

नोटिस देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इंडियन एयरफोर्स में बंपर पद पर निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget