एक्सप्लोरर

SSB SI Recruitment 2021: सशस्त्र सीमा बल में सब इंस्पेक्टर के तमाम पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

आईटीआई, इंजीनियरिंग का डिप्लोमा और डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार एसएसबी की वेबसाइट पर जाकर 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

SSB SI Recruitment 2021: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की तरफ से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. एसएसबी ने सब इंस्पेक्टर के 116 पदों पर भर्तियां निकालकर आवेदन मांगे हैं. आईटीआई, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री और नर्सिंग में डिप्लोमा हासिल कर चुके उम्मीदवार 16 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि इन पदों में से सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स) के 39 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं. अगर आपने इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्द एसएसबी की वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 

भर्ती की जरूरी तारीखें
एसआई के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 जुलाई 2021 को शुरू हुई थी. योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2021 तक इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती में शामिल हो सकते हैं. सभी उम्मीदवारों को 16 अगस्त तक एप्लीकेशन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा. फिलहाल एसएसबी ने एसआई भर्ती की परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया है. 

शैक्षणिक योग्यता 
सब इंस्पेक्टर (ड्रॉट्समैन) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आईटीआई का डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में 1 साल का अनुभव होना चाहिए. सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स) के पदों पर केवल महिलाएं आवेदन कर सकती हैं और उनके पास नर्सिंग का डिप्लोमा होना चाहिए. सब इंस्पेक्टर (कम्युनिकेशन) के पदों के लिए आईटी, कंप्यूटर साइंस या कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. सब इंस्पेक्टर (पायोनियर) के लिए सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. 

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क 
इन विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. सभी पदों के लिए आवेदकों की उम्र सीमा अलग-अलग है ऐसे में आप एसएसबी की वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देख लें. जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ₹200 आवेदन शुल्क है. इसके अलावा अन्य सभी कैटेगरी और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क है.

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
सशस्त्र सीमा बल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ssbrectt.gov.in पर जाकर आपको रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाना होगा. यहां आपको सब इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः Rajasthan HC Recruitment 2021: राजस्थान हाईकोर्ट ने सिविल जज के पदों पर निकाली भर्तियां, यहां जानें डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
पंजाब कोर्ट में 1270 क्लर्क के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन
पंजाब कोर्ट में 1270 क्लर्क के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन
UP युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
UP युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget