एक्सप्लोरर

SSB Recruitment 2021: एसएसबी में एसआई भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख 16 अगस्त, जल्द करें अप्लाई

SSB Recruitment 2021: इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर चुके युवा सब इंस्पेक्टर के 116 पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती में शामिल हो सकते हैं. इनमें से 39 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं.

SSB Recruitment 2021: अगर आप पैरामिलिट्री में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए सशस्त्र सीमा बल में नौकरी का सुनहरा मौका है. एसएसबी ने सब इंस्पेक्टर (SI) के 116 पदों पर पिछले दिनों आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी. अब इसकी अंतिम तारीख नजदीक आ चुकी है. योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2021 तक एसएसबी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद किया जाएगा. 

भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां 
नोटिफिकेशन के मुताबिक एसआई के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई 2021 को शुरू हुए थे. आवेदन की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2021 निर्धारित की गई है. एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 2016 अगस्त है. किसी भी परेशानी से बचने के लिए आप अंतिम तारीख से पहले ही अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सब्मिट कर दें. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसएसबी की तरफ से इस भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है.

जरूरी योग्यता
सब इंस्पेक्टर (ड्रॉट्समैन) के पदों पर आईटीआई का डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में 1 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स) के पदों पर केवल महिला कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकती हैं. इन पदों पर नर्सिंग का डिप्लोमा कर चुकी कैंडिडेट्स आवेदन के योग्य हैं. सब इंस्पेक्टर (कम्युनिकेशन) के पदों के लिए आईटी, कंप्यूटर साइंस या कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. सब इंस्पेक्टर (पायोनियर) के लिए सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए. 

आयु सीमा और आवेदन शुल्क 
सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए. कुछ पदों पर उम्र सीमा अलग-अलग है, ऐसे में आप एसएसबी की वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं. आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये शुल्क है. अन्य सभी कैटेगरी और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है.

जान लें आवेदन का तरीका
योग्य उम्मीदवारों को सबसे पहले सशस्त्र सीमा बल की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ssbrectt.gov.in पर जाना होगा. यहां आप रिक्रूटमेंट के विकल्प पर जाकर क्लिक करें. इसके बाद आपको इस भर्ती का ऑफिशियल एडवर्टाइजमेंट मिल जाएगा, जिसे डाउनलोड करने के बाद आप इस भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं. आपको इसमें एप्लीकेशन फॉर्म भरने का लिंक भी मिल जाएगा.

यह भी पढ़ेंः Railway Recruitment 2021: रेलवे में अप्रेंटिस के 1600 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget