एक्सप्लोरर

एसबीआई में 8,000 पदों के लिये आवेदन करने का आज अंतिम दिन, मौका हाथ से जाने न दें

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में कुछ समय पहले बंपर भर्तियां निकली थीं. आज इन 8,000 जूनियर असोसिएट पदों के लिये आवेदन करने का आखिरी दिन है, इच्छुक उम्मीदवारों के पास आखिरी अवसर, लाभ उठायें

SBI Recruitment 2020: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने इस महीने की शुरुआत में ही आठ हजार पदों पर वैकेंसी निकालकर सबको चकित कर दिया था. इतने बड़े पैमाने पर वैकेंसी निकलने से युवाओं के लिये सहूलियत हो जाती है क्योंकि चयन की संभावना बढ़ जाती है. पर किसी कारणवश अगर आपसे यह मौका छूट गया है तो आज के बचे आखिरी दिन का लाभ उठाकर तुरंत आवेदन कर दें. आज के बाद आपको यह अवसर दोबारा शायद ही मिले. एसबीआई ने क्लेरिकल पदों के लिये आवेदन आमंत्रित किये हैं.

इन पदों के लिये अप्लीकेशन जनवरी 2020 से ही आरंभ हो गये थे. आवेदन की अंतिम तिथि 26 जनवरी 2020 यानी आज है. सभी इच्छुक उम्मीदवार बताये गये प्रारूप में आनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए वेबसाइट का पता है www.sbi.co.in. इन पदों के लिये चयन प्री और मेन्स एग्जाम के बेसिस पर होगा. प्री एग्जाम की डेट्स अभी नहीं आयी हैं. ऐसा अनुमान है कि फरवरी या मार्च के महीने में प्री परीक्षा होगी, अभी तारीख के विषय में कोई सूचना नहीं है. हालांकि मेन्स परीक्षा की तारीख आ गयी है. एसबीआई के इन पदों के लिये मेन्स की परीक्षा 19 अप्रैल 2020 को आयोजित की जाएगी.

आवश्यक जानकारियां –

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) क्लेरिकल कैडर के पदों पर आनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों के लिये केन्द्र सरकार द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन किये कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं. सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये देने होंगे जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना है. इन पदों के लिये आवेदन करने के लिये आयु सीमा 20 से 28 वर्ष रखी गयी है. अगर इन पदों पर आपका चयन होता है तो प्रतिमाह 31,450 रुपये तक सैलरी आपको मिलेगी.

कैसे करें आवेदन –

सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें. होमपेज पर कैरियर नाम का लिंक दिया होगा, उस पर क्लिक करें. ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जायेगा. लेटेस्ट नोटीफिकेशन के अंडर एक लिंक दिया होगा, जिस पर लिखा होगा रिक्रूटमेंट आफ जूनियर एसोसिएट, इस लिंक पर क्लिक करें. वहां दिये नोटिस को ध्यान से पढ़ लें उसके बाद ही फॉर्म भरना शुरू करें. नोटिस पढ़ने के बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें, खुद को रजिस्टर करें औऱ अप्लीकेशन भर दें. सभी मांगी गयी जानकारियां सावधानी से और सही-सही भरें. अप्लीकेशन पूरा करके सबमिट कर दें. जैसा की पहले ही जिक्र हो चुका है, यह अंतिम मौका है, इसलिये और देर न करें तो बेहतर होगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget