एक्सप्लोरर

इस सरकारी विभाग में चल रही है भर्ती, 56 साल तक के कैंडिडेट्स पा सकते हैं नौकरी, डेढ़ लाख से ज्यादा होगी सैलरी

Government Job: इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स के पास सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका है. इन भर्तियों कि लिए 56 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं.

Department Of Telecommunication Bharti 2023: डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन में बंपर भर्ती निकली हैं. ये पद सब-डिवीजनल इंजीनियर के हैं, जिनके लिए अधिकतम 56 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन से संबंधित ये जरूरी जानकारी समझ लें कि इन पद के लिए पहले ऑनलाइन अप्लाई करना है और बाद में आवेदन पत्र साथ में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाकर नीचे दिए पते पर भेजने हैं. ये भी ध्यान रहे कि अंतिम तारीख के पहले ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन आवेदन भी पूरे हो जाने चाहिए.

ये है लास्ट डेट

डीओटी के सब-डिविजल इंजीनियर पद ये भर्तियां विज्ञापन संख्या – 2-6/2019-DGT/1 के अंतर्गत निकली हैं. इनके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 20 फरवरी 2023 है. ये भी जान लें कि इस तारीख के पहले ऑफलाइन आवेदन तय पते पर पहुंच जाने चाहिए. अंतिम तारीख के बाद किए गए आवेदन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होंगे.

इस वेबसाइट से भरें फॉर्म

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से सब डिविजनल इंजीनियर के कुल 270 पद भरे जाएंगे. डिटेल जानने के लिए और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको डीओटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – dot.gov.in.

कौन कर सकता है इन पद के लिए अप्लाई

डीओटी के सब-डिविजनल इंजीनियर पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई, बीटेक की डिग्री ही चाहिए. ये डिग्री इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, टेली कम्यूनिकेशन, इंफॉर्मेशन टेक्ननोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग वगैरह में से किसी एक में हो सकती है.

चयन कैसे होगा

सेलेक्शन डिपार्टमेंट ऑफ कम्यूनिकेशन के नियमों के मुताबिक लिखित परीक्षा या इंटरव्यू या दोनों माध्यम से हो सकता है. इस बारे में विभाग ने अभी साफ सूचना नहीं दी है. आने वाले समय में ये क्लियर हो जाएगा. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए वे समय-समय पर डिओटी की वेबसाइट चेक करते रहें. जो कैंडिडेट्स सेलेक्ट हो जाएंगे उन्हें महीने के 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी.

ऑफलाइन आवेदन इस पते पर भेजें

कैंडिडेट्स 22 फरवरी 2023 के पहले अपने आवेदन एडीजी – 1 (ए एंड एचआर), डीजीटी एचक्यू, रूम नं. 212, यूआईडीएआई बिल्डिंग, काली मंदिर के पीछे, नई दिल्ली – 110001 पर भेज दें. अंतिम तारीख का खास ख्याल रखें. लास्ट डेट निकलने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: BPSC 68वीं प्री परीक्षा के लिए आज जारी होंगे एडमिट कार्ड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget