एक्सप्लोरर

REET 2021: रीट परीक्षा के लिए आवेदन 11 जनवरी से, लेवल 1 के लिए बीएड पात्र नहीं, जानें संशोधन

REET 2021 Notification: राजस्थान रीट शार्ट नोटिफिकेशन 2021 जारी कर दिया गया है. ऑनलाइन आवेदन 11 जनवरी से 8 फरवरी तक. राजस्थान रीट 2021 परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल को. जानें इस बार क्या –क्या हुआ बदलाव.

REET 2021 Notification released check eligibility: राजस्थान में शिक्षक बनने के लिए रीट नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए शार्ट  नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार के नोटिफिकेशन के मुताबिक़ रीट 2021 परीक्षा के सिलेबस में संशोधन के साथ-साथ योग्यता और अन्य कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की गई है.

REET 2021 Notification: महत्पूर्ण तारीखें

बोर्ड द्वारा जारी रीट 2021 नोटिफिकेशन के मुताबिक़ इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से शुरू की जाएगी और इच्छुक उम्मीदवार 8 फरवरी की रात्रि 12 बजे तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे. परन्तु कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन शुल्क का भुगतान  4 फरवरी 2021 तक ही कर लेना होगा. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा जारी रीट 2021 शेड्यूल में बताया गया है कि लेवल-1 {कक्षा 1 से 5 तक} और लेबल -2 {कक्षा 6 से 8 तक} की परीक्षाओं का आयोजन 25 अप्रैल 2021 को किया जायेगा. यह परीक्षा दो पालियों में होंगी. हर पेपर 2.30-2.30 घंटे का होगा. वहीँ इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड 14 अप्रैल 2021 से डाउनलोड कर पाएंगे.  

रीट 2021: योग्यता और उसमें किये गए बदलाव

रीट 2021नोटिस के मुताबिक़ अब यूजी या पीजी किसी एक स्तर में 50% या अधिक अंक वाले अभ्यर्थी भी इस परीक्षा केलिए पात्र मानें जायेंगें. इसके साथ ही रीट लेवल-1 में अब बीएड योग्यताधारी कैंडिडेट्स को शामिल नहीं किया नहीं किया जायेगा. लेवल-1 में बीएसटीसी (डीएलएड) वाले कैंडिडेट्स ही शामिल होंगे. बीएड की योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स सिर्फ रीट लेवल-2 परीक्षा के लिए पात्र होंगें. वहीं, कॉमर्स विषय को भी लेवल-2 में शामिल किया गया है.

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में राजस्थान इलिजिबिलिटी एग्जाम फॉर टीचर्स 2021 {REET 2021- रीट 2021} के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, विधवा महिलाओं, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांगों और सहरिया जनजाति के लिए निर्धारित न्यूनतम उत्तीर्णांक को वर्ष 2017 की परीक्षा के मुकाबले कम करने की घोषणा की गई है.

नहीं बढ़ा है- रीट आवेदन शुल्क

बोर्ड ने कोविड-19 के चलते इस वर्ष की परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क में वृद्धि न किये जाने का फैसला किया है. नोटिस के अनुसार रीट 2021 के लेवल 1 और 2 के लिए 550 रुपये और दोनो स्तरों के लिए 750 रुपये का शुल्क लिया जाएगा.

रीट 2021: 31000 शिक्षकों की होगी भर्ती

आपको बता दें कि रीट के जरिए राज्य में 31000 शिक्षकों की भर्ती होनी है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका
IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका
Himachal Police Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
HPPSC Recruitment 2026: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget