एक्सप्लोरर

NSUT Recruitment 2021: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में 126 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

नॉन-टीचिंग के इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून 2021 से शुरू हो चुके हैं. ग्रुप बी और ग्रुप सी के इन पदों पर इंटरमीडिएट से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट पास युवा आवेदन कर सकते हैं.

NSUT Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के कुल 126 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके युवा इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूनिवर्सिटी परीक्षा के जरिए इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेगी. 

ग्रुप बी और ग्रुप सी के इन पदों पर होगी भर्ती
यूनिवर्सिटी ने लोअर डिवीजन क्लर्क के 35, जूनियर स्टेनो के 10, अपर डिविजन क्लर्क के 8, लाइब्रेरी असिस्टेंट के 2, जूनियर मैकेनिक के 21, हेड क्लर्क के 7, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 3, असिस्टेंट स्टोर कीपर के 1, जूनियर प्रोग्रामर के 13 और टेक्निकल असिस्टेंट के 26 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. कैटेगरी वाइज वैकेंसी देखने के लिए आपको नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा. 

महत्वपूर्ण तिथियां
इन पदों के लिए आवेदन 27 जून 2021 से शुरू हो चुके हैं. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2021 है. उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस भी 31 जुलाई तक जमा करनी होगी.  

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा 
इन विभिन्न पदों पर अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है. कुछ पदों पर इंटरमीडिएट पास युवा आवेदन कर सकते हैं, तो कुछ पदों पर ग्रेजुएट और कुछ पदों पर पोस्टग्रेजुएट युवा आवेदन के योग्य हैं. कुछ पदों पर आवेदकों की अधिकतम उम्र 27 साल, तो कुछ पदों पर अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं. 

आवेदन शुल्क
ग्रुप बी के पदों पर आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 2000 रुपये, एससी-एसटी और दिव्यांगों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है. इसके अलावा ग्रुप सी के पदों पर आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 1200 रुपये, एससी-एसटी और दिव्यांगों के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क है.

ऐसे करें आवेदन
नॉन-टीचिंग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की वेबसाइट https://cdn.digialm.com पर जाना होगा. यहां आपको होम पेज पर आवेदन फॉर्म भरने के दिशा निर्देश और लिंक मिल जाएगा. आप दिशानिर्देशों को फॉलो करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप लाया कमाल का फीचर, मैसेज सीन होने के बाद अपने आप होगा गायब

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
India First Bullet Train Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलाने के लिए निकली भर्ती! फटाफट करें अप्लाई
भारत की पहली बुलेट ट्रेन चलाने के लिए निकली भर्ती! फटाफट करें अप्लाई
कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई
कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, 64 हजार मिलेगी सैलरी; तुरंत करें अप्लाई
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget