एक्सप्लोरर

PSSSB Recruitment 2023: ग्रेजुएशन पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका, ऐसे होगा सेलेक्शन

Government Job 2023: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड ने कई पद पर भर्ती निकाली है. अगर जरूरी योग्यता रखते हों तो इस तारीख के पहले अप्लाई कर दें. यहां डिटेल साझा किए गए हैं.

PSSSB Recruitment 2023 Registration: ग्रेजुएशन किया है और साथ ही कंप्यूटर की नॉलेज है तो इन वैकेंसी के लिए फॉर्म भर सकते हैं. पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर और स्टेनोटाइपिस्ट के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. वे कैंडिडेट्स जो इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे बताए गए प्रारूप में लास्ट डेट के पहले फॉर्म भर सकते हैं.

इस वेबसाइट का करें इस्तेमाल

पीएसएसएसबी की इन भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए आपको पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – sssb.punjab.gov.in. यहीं से आप इन पद का डिटेल भी पता कर सकते हैं. ये भर्तियां ग्रुप बी और ग्रुप सी की हैं.

वैकेंसी डिटेल

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 70 पद भरे जाएंगे. इनमें से 67 पद स्टेनोटाइपिस्ट के, 2 पद सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के और 1 पद जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर का है. सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पंजाब में काम करना होगा.

कैसे होगा सेलेक्शन

इन पद पर सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा. पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी. फिर स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा.

कौन कर सकता है अप्लाई

आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा कंप्यूटर की अच्छी जानकारी और इस पर काम करने का अनुभव भी होना चाहिए. कैंडिडेट ने मैट्रिक तक पंजाबी पढ़ी हो, ये भी जरूरी है. इन पद के लिए आयु सीमा 18 से 37 साल तय की गई है. अहर्ताएं और भी हैं जिनके बारे में वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं.

शुल्क कितना देना होगा

इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए शुल्क 250 रुपये है. एक्स-सर्विसमैन और डिपेंडेंट के लिए शुल्क 200 रुपये है और पीएच कैटेगरी के लिए शुल्क 500 रुपये है. 

यह भी पढ़ें: IIT JAM 2024 के लिए आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Bank Of Baroda Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget