एक्सप्लोरर

PSPCL Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए निकली 2500 पद पर भर्ती, आज से करें अप्लाई, 15 जनवरी है लास्ट डेट

Job Alert: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 2500 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन आज यानी 26 दिसंबर से शुरू हो गए हैं. जानिए सेलेक्शन कैसे होगा और किस वेबसाइट से फॉर्म भरना है.

PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2023: पंजाब इलेक्ट्रिसिटी विभाग में बंपर पद पर भर्ती निकली हैं. इनके लिए वे कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास की हो साथ ही जिनके पास संबंधित डिप्लोमा भी हो. ये वैकेंसी पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने निकाली हैं. इन भर्तियों के लिए आवेदन आज यानी 26 दिसंबर 2023 से शुरू हुए हैं. अगर आप भी इच्छुक हों तो बिना देर करें फटाफट अप्लाई कर दें.

इस वेबसाइट से करें अप्लाई

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के इन पदों पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको पीएसपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – pspcl.in.

ये है लास्ट डेट

इन पदों के लिए आवेदन आज यानी 26 दिसंबर 2023 दिन गुरुवार से शुरू हो गए हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें.

ये डिप्लोमा है जरूरी

वे कैंडिडेट्स जिन्होंने दसवीं पास कर ली है और जिनके पास लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट है, वे इन पदों पर आवेदन करने के लिए पात्र हैं. वे कैंडिडेट्स जिनके पास हायर एजुकेशन जैसे डिग्री और डिप्लोमा हो वे भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन मिनिमम क्वालीफिकेशन पास करना जरूरी है. इन पद के लिए आयु सीमा 18 से 37 साल तय की गई है.

शुल्क कितना देना होगा

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 944 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं आरक्षित श्रेणी और पीएच कैंडिडेट्स को 590 रुपये शुल्क देना होगा. इसके साथ ही बैंक चार्जेस भी लगेंगे. डिटेल जानने के लिए आप ऊपर दी गई वेबसाइट पर जा सकते हैं.

सेलेक्शन कैसे होगा

इन पद पर सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा. एग्जाम दो पार्ट में होगा, पार्ट वन और पार्ट टू. परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइस क्वैश्चंस पूछे जाएंगे जो एक-एक नंबर के होंगे. परीक्षा में किसी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं है. अगर परीक्षा की टाइमिंग की बात करें तो एग्जाम 3 घंटे यानी 180 मिनट का होगा.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: 1 लाख से ज्यादा सैलरी चाहिए तो इन नौकरियों के लिए करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget