एक्सप्लोरर

NSUT Recruitment 2021: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में क्लर्क, स्टेनो और असिस्टेंट समेत सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, यहां जानें डिटेल

इन पदों पर योग्य उम्मीदवार 31 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा.

NSUT Recruitment 2021: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NSUT), दिल्ली ने नॉन टीचिंग के कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. नोटिफिकेशन के मुताबिक क्लर्क, स्टेनो और असिस्टेंट समेत कुल 126 पदों पर भर्ती होनी है. अगर आप इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके हैं, तो आप इन पदों के लिए 31 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन 126 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन यूनिवर्सिटी परीक्षा के आधार पर करेगी. 

इतने पदों पर होगी भर्ती
दरअसल जिन पदों पर भर्ती होनी है वह ग्रुप B और ग्रुप C के हैं. इनमें लोअर डिवीजन क्लर्क के 35, जूनियर स्टेनो के 10, अपर डिविजन क्लर्क के 8, लाइब्रेरी असिस्टेंट के 2, जूनियर मैकेनिक के 21, हेड क्लर्क के 7, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 3, असिस्टेंट स्टोर कीपर का 1, जूनियर प्रोग्रामर के 13 और टेक्निकल असिस्टेंट के 26 पद शामिल हैं. अगर आप यह देखना चाहते हैं कि कौन सा पद किस ग्रुप का है तो इसके लिए आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना होगा. 

भर्ती की जरूरी तारीखें 
एनएसयूटी के मुताबिक इन विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन 27 जून 2021 से शुरू हुए थे. योग्य उम्मीदवार 31 जुलाई 2021 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. इसके अलावा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है.   

जरूरी योग्यता और आयु सीमा 
नोटिफिकेशन के मुताबिक अलग-अलग पदों पर 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्र सीमा की बात करें तो आवेदकों की अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. हालांकि कुछ पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 27 वर्ष है. शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के बारे में आप विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं. 

आवेदन शुल्क
ग्रुप बी के पदों के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों को 2000 रुपये, एससी-एसटी और दिव्यांगों के लिए 1000 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी. वहीं ग्रुप सी के पदों के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के कैंडिडेट्स को 1200 रुपये, एससी-एसटी और दिव्यांगों के लिए 800 रुपये एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है. 

ये है आवेदन का तरीका 
सबसे पहले उम्मीदवारों को नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली की वेबसाइट पर https://cdn.digialm.com पर जाना होगा. यहां उन्हें इस भर्ती का एडवर्टाइजमेंट मिल जाएगा, जिसे पढ़ने के बाद आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. इसमें आवेदन की स्टेप बाय स्टेप जानकारी मिल जाएगी.

यह भी पढ़ेंः

IAS Success Story: भाई के सपने को पूरा करने के लिए नौकरी छोड़कर आशुतोष ने शुरू की UPSC की तैयारी, लंबे संघर्ष के बाद ऐसे बने आईएएस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget