एक्सप्लोरर

मोदी सरकार की नई स्कीम से खुलेगा नौकरी का पिटारा, 3.5 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका!

मोदी सरकार की नई ELI योजना के तहत पहली बार नौकरी करने वालों को 15,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी. दो साल में 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है.

बेरोजगारी से परेशान युवाओं के लिए मोदी सरकार ने एक बड़ी राहत की खबर दी है. केंद्र सरकार ने एक नई और क्रांतिकारी योजना "एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) स्कीम" को मंजूरी दे दी है, जिसका मकसद देश में बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना है. यह स्कीम खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो पहली बार नौकरी करने जा रहे हैं और जिनके पास अनुभव नहीं है.

ELI यानी "Employment Linked Incentive" योजना को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में हरी झंडी दी गई. इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले दो वर्षों में 3.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले. इसके लिए सरकार 1 लाख करोड़ रुपये का बजट तय कर चुकी है.

पहली बार नौकरी करने वालों को मिलेगा फायदा

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि पहली बार नौकरी करने वालों को सरकार प्रोत्साहन राशि देगी. ऐसे युवाओं को दो किस्तों में एक महीने की सैलरी के बराबर सब्सिडी (अधिकतम 15,000 रुपये) मिलेगी. पहली किस्त 6 महीने बाद और दूसरी 12 महीने बाद दी जाएगी. यह सब्सिडी सीधे कंपनियों को मिलेगी, जिससे वे ज्यादा से ज्यादा नए कर्मचारियों को नौकरी पर रख सकें.

मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्टर पर खास फोकस

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना का खास फोकस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर है, ताकि वहां ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा किए जा सकें. इसके अलावा "सस्टेन एम्प्लॉयमेंट" यानी लंबे समय तक किसी को नौकरी पर बनाए रखने के लिए भी सरकार मदद देगी. यदि कोई कंपनी कर्मचारी को 2 साल तक बनाए रखती है तो उसे प्रत्येक कर्मचारी पर हर महीने 3000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

क्यों है यह स्कीम खास?

पहली बार नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत
कंपनियों को नए उम्मीदवार रखने के लिए प्रोत्साहन
देश में रोजगार और सामाजिक सुरक्षा दोनों को बढ़ावा
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गति और विकास
अनुभव की कमी के कारण नौकरी से वंचित युवाओं के लिए बेहतर मौका

कैबिनेट में और क्या हुआ?

ELI स्कीम के अलावा कैबिनेट में कुछ और बड़े फैसले भी लिए गए हैं. अनुसंधान, विकास और नवाचार (RDI) योजना को मंजूरी मिली है, जिसका मकसद रणनीतिक और उभरते क्षेत्रों में निजी कंपनियों को रिसर्च और इनोवेशन के लिए बढ़ावा देना है. इसके साथ ही तमिलनाडु में 46.7 किलोमीटर के परमकुडी-रामनाथपुरम हाईवे को 4 लेन बनाने की मंजूरी भी दी गई है, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी.

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, IT से लेकर हिंदी टाइपिस्ट तक निकली भर्तियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget