एक्सप्लोरर

क्या आपको पता है कि CBI में नौकरी कैसे मिलती है? जानिए कैसे होता है सिलेक्शन

आप भी क्या सीबीआई में जॉब करना चाहते हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इसके लिए कैसे तैयारी करें और किस तरह से सिलेक्शन होता है.

आपने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का नाम जरूर सुना होगा. सीबीआई उन मामलों की जांच करती है जिन्हें पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां हल नहीं कर पातीं. यह माना जाता है कि सीबीआई एक निष्पक्ष जांच एजेंसी है, यही वजह है कि हमारे देश में किसी भी बड़े मामले में अक्सर सीबीआई जांच की मांग की जाती है. सीबीआई के काम को देखकर कई युवाओं का सपना होता है कि वे सीबीआई ऑफिसर बनें. अगर आपने भी सीबीआई ऑफिसर बनने का सपना देखा है और जानना चाहते हैं कि सीबीआई में जाने के लिए क्या योग्यताएं चाहिए, चयन प्रक्रिया क्या है, तो आप यहां पर इन सभी सवालों के आसान और स्पष्ट जवाब पा सकते हैं.

इस तरह बन सकते हैं सीबीआई ऑफिसर

सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण परीक्षाओं को पास करना होगा. यदि आप सीबीआई के ग्रेड-A पद पर कार्य करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) और यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) जैसी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करना होगा. वहीं, यदि आपका उद्देश्य सीबीआई में सब इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी प्राप्त करना है, तो इसके लिए आपको एसएससी सीजीएल (SSC CGL) परीक्षा पास करनी होगी. इन परीक्षाओं को पास करने के बाद आपको सीबीआई में ऑफिसर के रूप में काम करने का अवसर मिलता है.

ये होती है योग्यता

सीबीआई में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी, यूपीएससी, सीजीएल जैसी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करना होता है, और इसके लिए कुछ निर्धारित पात्रताएं होती हैं. सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए.

यदि आप सीबीआई में सब-इंस्पेक्टर बनने के इच्छुक हैं, तो इसके लिए आपकी न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए उच्च निरीक्षक पद पर अधिकतम आयु 33 वर्ष है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके अलावा, पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर और सीने का माप 76 सेंटीमीटर (फुलाव के साथ) होना आवश्यक है. महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए.

इस तरह होता है चयन

सीबीआई ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी, एसएससी सीजीएल जैसे परीक्षाओं में भाग लेना होगा. संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) की में सब इंस्पेक्टर के पद नियुक्त के लिए आपको चार चरण टियर 1- कंप्यूटर आधारित ऑब्जेक्टिव परीक्षा, टियर 2- कंप्यूटर आधारित ऑब्जेक्टिव परीक्षा, टियर 3- वर्णनात्मक लिखित टेस्ट व टियर 4- कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (सीपीटी)/दस्तावेज सत्यापन से होकर गुजरना होता है.

यह भी पढ़ें: ईडी के साथ डालनी है रेड, जानिए कैसे बनते हैं ED में ऑफिसर?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget