एक्सप्लोरर

केवीएस में 13 हजार से ज्यादा भर्तियों के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, भरे जाएंगे टीचिंग और नॉन-टीचिंग पद

Government Job Alert: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने बंपर पद पर भर्ती निकाली हैं. इनके लिए आवेदन आज यानी 05 दिसंबर 2022 से शुरू हो गए हैं. जानिए आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारियां.

KVS Registration 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने कुछ समय पहले बंपर पद पर भर्ती का नोटिस निकाला था. इस संबंध में ताजा जानकारी ये है कि केवीएस की इन भर्तियों (KVS Recruitment 2022) के लिए आवेदन आज यानी 05 दिसंबर 2022 दिन सोमवार से शुरू हो गए हैं. वे कैंडिडेट्स जो इनके लिए अप्लाई करने की योग्यता रखते हों, वे बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी और अन्य नॉन-टीचिंग पद पर कुल 13404 भर्तियां की जाएंगी. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे इसके लिए कैंडिडेट्स को kvsangathan.nic.in नाम की वेबसाइट पर जाना होगा.

वैकेंसी डिटेल

कुल पद – 13404

पीआरटी – 6414

असिस्टेंट कमिशनर – 52 पद

प्रिंसिपल – 239 पद

वाइस प्रिंसिपल – 203 पद

पीजीटी – 1409 पद

टीजीटी – 3176 पद

लाइब्रेरियन – 355 पद

प्राइमरी टीचर – 303 पद

फाइनेंस ऑफिसर – 6 पद

असिस्टेंट इंजीनियर – 2 पद

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर – 156 पद

हिंदी ट्रांसलेटर – 11 पद

सीनियर सेक्रेटियाट असिस्टेंट – 322 पद

जूनियर सेक्रेटियाट असिस्टेंट – 702 पद

स्टेनोग्राफर ग्रेड टू – 54 पद

कौन कर सकता है अप्लाई

इन पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग है. बेहतर होगा हर पद के बारे में डिटेल में जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर लें. ये जान लें कि सभी टीचिंग पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट का सीटीईटी परीक्षा पास होना जरूरी है.

आयु सीमा की बात करें तो पीजीटी पद के लिए आयु सीमा 40 साल है. टीजीटी और लाइब्रेरियन पद के लिए 35 साल और पीआरटी पद के लिए तीस साल. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

एप्लीकेशन फीस कितनी है

इन पद पर अप्लाई करने के लिए यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में कुछ नहीं देना है. इन पद पर सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. परीक्षा में चयनित होने के बाद कैंडिडेट्स की नियुक्ति देश भर में कहीं भी हो सकती है. डिटेल्स जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी में 4,000 पद पर निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget