एक्सप्लोरर

Jobs in Agriculture: एग्रीकल्चर सेक्टर में मिलती हैं लाखों के पैकेज वाली ये नौकरियां, जानिए कैसे करना होगा अप्लाई

Jobs in Agriculture Sector: चलिए आज हम आपको एग्रीकल्चर सेक्टर की ऐसी नौकरियों के बारे में बताते हैं जिनके माध्यम से आप जम कर पैसा कमा सकते हैं.

भारत जैसे कृषि प्रधान देश में आज एग्रीकल्चर सेक्टर को बहुत कम आमदनी वाले सेक्टर के तौर पर देखा जाता है. लोगों को लगता है कि इस सेक्टर में उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी और अगर नौकरी मिल भी गई तो इतनी सैलरी नहीं मिलेगी जितनी दूसरे सेक्टर्स में मिल जाएगी. हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. अगर आप ऐसा सोचते हैं और इस सोच के कारण इस क्षेत्र में अपने करियर को नहीं तलाश रहे हैं तो यह आपकी सबसे बड़ भूल है. तो चलिए आज हम आपको एग्रीकल्चर सेक्टर की ऐसी नौकरियों के बारे में बताते हैं जिनके माध्यम से आप जम कर पैसा कमा सकते हैं.

नाबार्ड ग्रेड अधिकारी बन सकते हैं

नाबार्ड ग्रेड अधिकारी की नौकरी एक सरकारी नौकरी है. पद में अधिकारी जुड़ा है तो आपको समझ आ ही गया होगा कि यह अधिकारी रैंक की जॉब है. अगर आप एग्रीकल्चर सेक्टर में जाना चाहते हैं तो यह नौकरी आपके लिए बेस्ट है. इसमें आपको 30 से 56 हजार रुपए हर महीने सैलरी मिलती है. इस पद के लिए हर वह व्यक्ति अप्लाई कर सकता है जो किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हो. बस एक बात का ध्यान रखना है कि अगर आप जनरल कैटगरी से आते हैं तो आप कम से कम 60 फीसदी नंबरों से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हुए हों.

बायोकेमिस्ट बन सकते हैं

एग्रीकल्चर सेक्टर में अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो आप बायोकेमिस्ट बन सकते हैं. बायोकेमिस्ट को अच्छी सैलरी मिलती है. बायोकेमिस्ट के काम के बारे में अगर आप जानना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इसमें आपका काम होगा बागवानी के क्षेत्र विकासशील काम करना. इसके साथ ही बायोकेमिस्ट ऐसे रासायनों का निर्माण करता है जिससे किसानों की उपज में बेहतर उन्नति हो. 

फूड साइंटिस्ट बन सकते हैं

आप जानते हैं कि एक फूड साइंटिस्ट का काम क्या होता है. दरअसल, आप जो हर रोज बाजार से कुछ ना कुछ खाने की चीजें खरीद लाते हैं उसके पीछे कुछ डेटा लिखा होता है और रिसर्च छपा होता है. ये डेटा औक रिसर्च फूड साइंटिस्ट ही तैयार करते हैं. यही बताते हैं कि आप जो चीज खा रहे हैं, उसमें किस चीज की कितनी मात्रा है, कौन सा केमिकल पड़ा है और कौन सी चीज आपके लिए कितनी सही है और कितनी खराब है. 

एग्रीकल्‍चर इकोनॉमिस्‍ट बन सकते हैं

देश की अर्थव्यवस्था और आर्थिक हालात पर तो बहुत से इकोनॉमिस्‍ट को आपने चर्चा करते सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एग्रीकल्चर से जुड़ी अर्थव्यवस्था को एक एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्‍ट ही बेहतर तरीके से बता सकता है. एक एग्रीकल्‍चर इकोनॉमिस्‍ट हर महीने अच्छा पैसा कमा लेता है. दरअसल, एक एग्रीकल्‍चर इकोनॉमिस्‍ट इससे जुड़े आर्थिक निर्णयों को समझने के लिए सूक्ष्म आर्थिक और व्यापक आर्थिक अवधारणाओं और सिद्धांतों को लागू करने के साथ-साथ इससे जुड़े आर्थिक गतिविधि में रुझानों को खोजने और निर्धारित करने के लिए आर्थिक डेटा का विश्लेषण भी करते हैं.

एग्रीकल्चर इंजीनियर बन सकते हैं

एग्रीकल्चर इंजीनियर बन कर आप 40 से 50 हजार रूपये हर महीने आसानी से कमा सकते हैं. एग्रीकल्चर इंजीनियर का काम कंप्यूटर एडेड टेक्नोलॉजी का उपयोग करके नए उपकरणों और मशीनरी को डिजाइन करना और मौजूदा खेती के तरीकों में सुधार करना होता है. इसके साथ-साथ एग्रीकल्चर इंजीनियर लोगों को भूमि उपयोग के बारे में भी सलाह देने के साथ फसलों और आसपास के पर्यावरण पर मौजूदा प्रक्रियाओं के प्रभाव का आकलन करत हैं.

ये भी पढ़ें: गेम 'खेल' कर नहीं बनाकर बनें करोड़पति! जानिए कैसे बन सकते हैं आप गेमिंग इंडस्ट्री के बादशाह

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget