एक्सप्लोरर

रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, एक लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, 2025 और 2026 में मिलेंगी...

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. RRB अगले दो वर्षों में 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती करेगा, जिसमें 2025 और 2026 में 50-50 हजार नियुक्तियां होंगी.

अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. भारतीय रेलवे जल्द ही एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती करने जा रहा है. रेल मंत्रालय ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि साल 2025-26 और 2026-27 में लगभग 50-50 हजार उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी दी जाएगी.

रेलवे भर्ती का रोडमैप तैयार

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने बीते कुछ महीनों में भर्तियों की प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाया है. मंत्रालय के अनुसार, नवंबर 2024 से अब तक 7 अलग-अलग भर्ती अधिसूचनाओं के तहत 55,197 रिक्तियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किए जा चुके हैं. इन परीक्षाओं में देशभर से करीब 1.86 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है. इन भर्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद साल 2025-26 में 50,000 से ज़्यादा पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा.

2024 में हुई थी 1.08 लाख पदों की घोषणा

रेलवे ने 2024 में कुल 1,08,324 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की थी. इनमें से आधे पदों पर नियुक्तियां 2025-26 में होंगी और बाकी 50,000 से अधिक पदों को 2026-27 में भरा जाएगा. रेल मंत्रालय ने अपने प्रेस नोट में बताया है कि इस योजना के तहत 12 अधिसूचनाएं पहले ही जारी की जा चुकी हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

9000 से अधिक उम्मीदवारों को मिल चुकी है नौकरी

रेलवे ने यह भी जानकारी दी कि इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में ही 9000 से अधिक उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. यानी रेलवे धीरे-धीरे अपने सभी रिक्त पदों को भरने की दिशा में काम कर रहा है.

भर्ती प्रक्रिया में लगती है खास योजना और मेहनत

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाएं देश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती हैं. इनमें उम्मीदवारों की संख्या लाखों में होती है और परीक्षा के आयोजन में सटीक योजना और गहन समन्वय की जरूरत होती है. यही वजह है कि मंत्रालय हर कदम पर पारदर्शिता और कुशलता के साथ काम कर रहा है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget