एक्सप्लोरर

Indian Coast Guard Recruitment 2021: इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक और यांत्रिक के 350 पदों पर निकली भर्तियां, यहां जानें डिटेल

कोस्ट गार्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक साइंस स्ट्रीम से 10वीं और 12वीं पास कर चुके युवा इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Indian Coast Guard Recruitment 2021: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास कर चुके युवाओं के पास इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. कोस्ट गार्ड ने नाविक और यांत्रिक के 350 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 जुलाई 2021 से शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. कोस्ट गार्ड ऑनलाइन परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. 

महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 2 जुलाई 2021 है. इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 16 जुलाई 2021 है. 16 जुलाई शाम 6:00 बजे तक आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म कंप्लीट करके सबमिट कर दें. आपका एप्लीकेशन फॉर्म आवेदन शुल्क जमा होने के बाद ही कंप्लीट माना जाएगा. 

शैक्षिक योग्यता 
नोटिफिकेशन के मुताबिक नाविक (जनरल ड्यूटी) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार फिजिक्स और मैथमेटिक्स सब्जेक्ट के साथ 12वीं पास होने चाहिए. नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार 10वीं पास होने चाहिए. इसके अलावा यांत्रिक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास हाईस्कूल के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.  

उम्र सीमा
इंडियन कोस्ट गार्ड के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 22 साल होनी चाहिए. नाविक जीडी और यांत्रिक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जन्म तिथि 1 फरवरी सन 2000 से 31 जनवरी 2004 के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा नाविक डॉमेस्टिक ब्रांच के लिए आवेदकों की जन्म तिथि 1 अप्रैल 2000 से 31 मार्च 2004 के बीच होनी चाहिए. 

आवेदन शुल्क 
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों को ₹250 आवेदन शुल्क जमा करना होगा. एससी और एसटी कैटेगरी के आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है. इंडियन कोस्ट गार्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है. 

ऐसे करें आवेदन
नाविक और यांत्रिक के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको इंडियन कोस्ट गार्ड की ऑफिशियल रिक्रूटमेंट वेबसाइट https://joinindiancoastguard.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको बाईं तरफ इस भर्ती के एडवर्टाइजमेंट का लिंक मिल जाएगा. इसे पढ़ने के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भरकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः IAS Success Story: ज्योतिषी ने कहा था आईएएस नहीं बन पाओगे, फिर इस तरह नवजीवन पवार को मिली सफलता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget