एक्सप्लोरर

IIFCO Recruitment 2024: इंजीनियरिंग की है तो इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई, ऐसे होगा सेलेक्शन, इतनी मिलेगी सैलरी

Job Alert: इफ्को में ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस के पद पर भर्ती निकली है. रजिस्ट्रेशन कराने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2024 है. सेलेक्ट हुए तो बढ़िया सैलरी मिलेगी.

IFFCO Apprentice Recruitment 2024: इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख इस महीने की लास्ट डेट यानी 31 जुलाई 2024 है. वे कैंडिडेट्स जो ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस के इन पदों के लिए आवेदन करने की जरूरी योग्यता रखते हों, वे बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं. इन भर्तियों से संबंधित जरूरी डिटेल हम यहां शेयर कर रहे हैं.

इस वेबसाइट से करना है अप्लाई

इफ्को के इन पदों पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – iifco.in. यहां से आप अप्लाई भी कर सकते हैं और इन वैकेंसी का डिटेल और आगे के अपडेट भी पता कर सकते हैं.

क्या है योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल इंजीनियरिंग में से किसी एक ब्रांच में फुल टाइम बैचलर्स की डिग्री ली हो. ये डिग्री मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ली गई हो, ये भी जरूरी है. इन वैकेंसी के लिए एज लिमिट 21 से 30 साल तय की गई है.

वे कैंडिडेट्स जिन्होंने साल 2021 या उसके बाद इंजीनियरिंग की डिग्री ली है, केवल वे ही अप्लाई कर सकते हैं. जो पहले अप्रेंटिसशिप कर चुके हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते.

सेलेक्शन कैसे होगा

इन पदों पर सेलेक्शन कई लेवल की परीक्षा पास करने के बाद होगा. सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा और उसके बाद पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा. ये भी जान लें कि प्रीलिमिनेरी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट घर पर ही दिया जा सकता है बस आपके पास कंप्यूटर/लैपटॉप और बढ़िया इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए.

कैंडिडेट्स गेट परीक्षा 2025 भी दे सकते हैं. जिनका प्रदर्शन पहले चरण की परीक्षा में अच्छा होगा, उन्हें पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन भी होगा. सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट का चयन ही अंतिम होगा.

कितनी मिलेगी सैलरी

इफ्को ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस पद पर सेलेक्ट हो पर कैंडिडेट्स को हर महीने 35,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा. इसके अलावा उसे और भी दूसरे बहुत से एलाउंस मिलेंगे. ये भी जान लें कि ये भर्तियां केवल एक साल के लिए हैं. इसे ट्रेनिंग पीरियड माना जाएगा और यहां सेलेक्ट होने का मतलब कतई ये नहीं है कि आपको इफ्को में परमानेंट नौकरी मिल गई है.

इस बारे में कोई और डिटेल जानना हो तो ऊपर दी ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं. यहां से आपको सभी जरूरी जानकारियां मिल जाएंगी. नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा के नतीजे जारी, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत कर लें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget